
दमोह। श्री सत्य साई सेवा संगठन दमोह द्वारा आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय किशुन तलैया हनुमान मंदिर परिसर में युवा दिवस विवेकानंद जयंती पर किया गया स कार्यक्रम में संगठन की ओर से जबलपुर से धनंजय पाठक, कटनी से प्रवीण गुप्ता, व दमोह से चौनसिंह ठाकुर एवं उनके सहयोगी साथियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया स कार्यक्रम का शुभारम्भ संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश कुर्मी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया स प्रशिक्षण के दौरान रस्सी में नौ तरह की गांठे बनाकर उनके उपयोग के बारे में सिखाया गया कि इन नौ तरह की गांठ से आपदा के समय कैसे लोगों को बचाया जा सकता है इसके अलावा गैस सिलेंडर में आग लगने पर सिलेंडर की आग बुझाने के तरीके के बारे में तथा कहीं आग लग जाने पर फसे हुए लोगों को निकालने के तरीके के बारे में प्रेक्टिकल करके दिखाया गया इसी तरह सर्पदंस की घटनाओं के समय सावधानी व बचाव हेतु तरीके बताये गए स इस प्रशिक्षण में नौ युवतियों सहित कुल 30 युवाओं ने हिस्सा लिया, प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 04ः 30 पर समाप्त हुआ कार्यक्रम में जिला आध्यात्मिक समन्वयक मुकेश कुमार दुबे, जिला सेवा समन्वयक श्रीमती महिमा कुर्मी, समिति संयोजक दमोह व हिरदेपुर धरमेश्वर मिश्रा व महेन्द्र साहू, जिला युवा समन्वयक संगम पटेल, जिला डेटा फेसिलेटर रामस्वरूप पटेल, लोकेश पवार, प्रतीक दुबे, केशव राठौर, हर्ष लोधी, मनीष लोधी, मनीष विश्वकर्मा, सालिकराम पटेल, उपस्थित रहे स कार्यक्रम का समापन भगवान बाबा की महामंगला आरती व विभूति वितरण के साथ किया गया तथा आभार रामस्वरूप पटेल ने व्यक्त किया।
