Spread the love

सीधी। पुलिस ने भाजपा नेता अजीतपाल सिंह चौहान को एक हाई प्रोफाइल महिला नेत्री के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। डैनिहा निवासी अजीतपाल को रीवा से गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(1), 308(5), 296, 251(3) और बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं में रेप और ब्लैकमेलिंग कर धन वसूली के गंभीर आरोप शामिल हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के ने बताया कि अजीतपाल सिंह 3 साल पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी के प्राथमिक सदस्य थे। उन्होंने अभी तक सक्रिय सदस्यता भी नहीं ली थी। अजीतपाल का राजनीतिक प्रभाव काफी ज्यादा था। तीन साल पहले तक वह कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में गिने जाते थेएएसपी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *