Spread the love

दमोह। देश प्रदेश के प्रसिद्ध हिंदूतीर्थ श्रीजागेश्वर धाम बांदकपुर में मकर संक्रांति पर्व पर गोवर्धन पर्वत पर जिले से अनेक धर्मप्रेमियों शिवभक्तों की उपस्थिति में बांदकपुर धाम के अनेक विषयों पर चर्चा संवाद समागम आयोजित हुआ।साथ ही भंडारे का विशाल आयोजन हुआ।मकर संक्रांति पर प्रति वर्ष यह आयोजन रखा जाता है।राम गौतम ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले भर के सभी धर्म प्रेमियों शिवभक्तों को एक मंच पर जोड़ना है।जिससे बांदकपुर धाम के विकास में व्यवस्थित चर्चा हो सके। धाम में चल रही सभी गतिविधियों की जानकारी भक्तों को लगे व सभी के विचार सुझाव भी प्राप्त हो सके।साथ ही जिले के अलग अलग धार्मिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे धर्मप्रेमी आपस में मिलकर चर्चा संवाद कर सके और अपने अपने विषय और स्थानों की विशेषताओं और कार्यों में आने वाली कठिनाइयों को अवगत करा सके।आयोजन में उपस्थित धर्म प्रेमियों ,भक्तों ने एक स्वर में कहा कि लाखों हिंदुओं की आस्था के केंद्र श्रीजागेश्वरनाथ मंदिर मुख्यद्वार से अतिक्रमण हटाकर मंदिर के चारों ओर विशाल कॉरिडोर का निर्माण होना चाहिए। बारिश और बाढ़ की स्थिति में निर्माण होने वाले कोरिडोर की सुरक्षा सुनिश्चित हो। व्यवस्थित विकास के साथ प्राचीन प्रसिद्ध हिंदूतीर्थ की सुरक्षा सम्मान का भी शासन प्रशासन ध्यान रखें।राम गौतम ने आव्हान किया कि बांदकपुर धाम के लिए समर्पित धर्म प्रेमी, शिवभक्त कम से कम प्रति माह में 2,3 घंटे व वर्ष में 4,5 दिन का समय अवश्य निकालें जिससे लाखों भक्तों के आस्था श्रद्धा के केंद्र में सभी के विचार सुझाव के साथ व्यवस्थित विकास कार्य हो सके।भव्य आयोजन में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त,पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया जी,जिला संयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ भाजपा अमर राजपूत,बांदकपुर धाम के वरिष्ठ विनय दुबे ,सर्व हिंदू समाज के जिला अध्यक्ष विक्रांत गुप्ता,मंदिर ट्रस्ट कमेटी बांदकपुर से पंकज हर्ष श्रीवास्तव, छात्र क्रांति दल जिलाध्यक्ष कृष्ण पटेल,ब्राह्मण समाज अधिवक्ता संघ से मनीष नगाइच,मुकेश पांडे,दमोह जनपद अध्यक्ष, राजू ठाकुर,बांदकपुर मंडल अध्यक्ष ब्रजेश ठाकुर,सुरभि गौ सेवा समिति हटा अंशुल तिवारी टीम सहित,रूक्मणी धाम विकास समिति कुंडलपुर क्षेत्र,बजरंगदल जिला संयोजक गोलू चौबे गुंजी,नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक,महेंद्र तिवारी। डॉ नवीन दुबे,राम जी सोनी,बलराम यादव,तुलसीराम तिवारी,शिवभक्त शंकर गौतम दमोह नगर के साथ जिले के हटा,पथरिया, मडकोलेश्वर,नरसिंहगढ़,हिंडोरिया,कुंडलपुर,पटेरा, देवडोंगरा,गढ़ाकोटा,बांसा, गुंजी, आनू,हरदुआ,सलैया, पठारी,जुझार,अभाना,नौहट्टा, शंकरगढ़ धाम बनवार,जबेरा,हथनी, खर्रा घाट इमलिया,तेंदूखेड़ा,कुम्हारी, जलखड़ेश्वर गैसाबाद सहित सागर,कटनी,जबलपुर छतरपुर जिले से भी भक्तों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *