
कलेक्टर को व्हाटसएप मैसेज कर सर्किट हाउस में बुक कराया था रुम
जबलपुर। हैलो! मैं वल्लभ भवन भोपाल से मीडिया अधिकारी बोल रहा हूं, मैं जबलपुर आ रहा हूं मेरे लिए सर्किट हाउस में कमरा बुक करा दिजिए| ये मैसेज गत दिवस जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना के मोबाइल व्हाटसएप पर आया| कलेक्टर ने मैसेज प्रोटोकॉल अफसर को फॉरवर्ड कर दिया| इसके बाद सर्किट हाउस क्रमांक 2 में सुधीर कुमार के नाम से एक कमरा भी बुक करा दिया गया| दरअसल ये फर्जी मीडिया अधिकारी खाद्य निगम का एक रिटायर्ड अधिकारी बताया जा रहा है| जिसे पुलिस ने रात में काले रंग की एसयूवी गाड़ी में हूटर बजाते हुए घूम रहा था| पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सुधीर कुमार फूड कार्पोरेशन के रिटायर्ड अधिकारी है, जिन्होने सर्किट हाउस में कमरा बुक कराने के लिए कलेक्टर को वाट्सएप पर मैसेज किया था.
इसके बाद कलेक्टर ने मंत्रालय में जब जानकारी ली तो पता चला कि इस नाम का कोई भी मीडिया अधिकारी पदस्थ नहीं है. कलेक्टर ने अधिकारियों को सूचना दी, फिर प्रोटोकॉल अधिकारी सर्किट हाउस में फर्जी मीडिया अधिकारी का इंतजार करने लगे. लेकिन वो नहीं आया. दूसरी ओर पुलिस भी जांच में जुट गई. इस दौरान सिविल लाइन थाना पुलिस खबर मिली कि एक काले रंग की एसयूवी गाड़ी क्रमांक एमपी 04 व्हाय एफ 8973 में हूटर बजाते हुए घूम रही है| गाड़ी में सेक्रेटरी एमपी डीसीए की प्लेट लगी हुई थी|
खाद्य निगम का सेवानिवृत्त कर्मचारी निकला………….
गाड़ी के शीशों पर ब्लेक फिल्म लगी हुई है. सिविल लाइन पुलिस ने लोकेशन लेते हुए गाड़ी को रोका तो इस गाड़ी को वहीं फर्जी मीडिया अधिकारी चलाते मिला, जिसने कलेक्टर को मैसेज कर सर्किट हाउस में कमरा बुक करने के लिए कहा था. पुलिस पूछताछ में पता चला कि फर्जी मीडिया अधिकारी भोपाल निवासी सुधीर कुमार प्रसाद है| पुलिस ने सुधीर कुमार को हिरासत में लेकर हूटर लगा वाहन जब्त कर लिया. बाद में कलेक्टर ने प्रोटोकॉल के एक अधिकारी को भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराई| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है|
बहन से मिलने आया था …………..
पूछताछ में पता चला कि सुधीर कुमार भारतीय खाद्य निगम से सेवानिवृत है. 2001 से 2024 तक अपनी पूरी नौकरी भोपाल में की है. वह जानता था कि मंत्रालय का नाम लेकर अगर कलेक्टर को कोई काम बोला जाए तो वह हो जाता है. इसी कारण सुधीर ने मीडिया अधिकारी बनकर कलेक्टर को मैसेज किया था. जबलपुर में उसकी बहन रहती है और वह उनसे मिलने आया था. परिवार के साथ रुकने के लिए उसने 16 और 17 जनवरी के लिए सर्किट हाउस का कमरा बुक करवाया था.
