
खरगोन । जिले के बडवाह नगरपालिका परिषद में समय पर वेतन जारी करने के साथ ही जीपीएफ को लेकर गहराया विवाद मुख्यालय पहुंच गया है। शनिवार को बड़ी संख्या में सफाईकर्मी मुख्यालय पहुंचे और कलेक्टर सहित एसपी को शिकायती आवेदन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की। कर्मचारियों का आरोप है कि अपनी समस्याओं को लेकर सीएमओ और अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान अभद्रता कर महिलाकर्मियों के साथ गाली- गलौच की गई है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। मुख्यालय पहुंचे नरेंद्र, ममता, भैरव, कमलेश, विजय, आदि ने बताया कि परिषद में स्थायी और अस्थायी कर्मचारी के तौर पर करीब 10 से 12 वर्षों से कार्यरत है। सभी कर्मचारियों का नियमित रुप से पीएफ काटा जा रहा है, लेकिन खाते में इसकी राशि नही दशाई जा रही साथ ही बढ़ाया वेतन भी नही मिल रहा। वेतन भी 20 से 25 तारीख के बीच मिल रहा है। इस संबंध में जब सीएमओ और अध्यक्ष से मुलाकात करने पहुंचे तो संतोषजनक जवाब न देते हुए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए पुलिस बुलवाई गई और डराया धमकाया गया। अधिकारियों के इस बर्ताव से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। विवाद के बाद कर्मचारियों ने कलेक्टर से शिकायत कर हड़ताल की चेतावनी दी है
