Spread the love

अशोकनगर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातयात पुलिस ने स्कूली वाहन चालकों के लिए मंगलवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया। एसपी विनीत कुमार जैन के मार्गदर्शन में संस्कृति स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 40 स्कूली बस और ऑटो चालकों ने हिस्सा लिया। यातायात थाना प्रभारी स्नेहा ठाकुर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया। चालकों को वाहनों में ओवरलोडिंग न करने, सीट बेल्ट पहनने की अनिवार्यता, शराब पीकर वाहन न चलाने और वाहनों में काली फिल्म न लगाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का एक प्रमुख हिस्सा दुर्घटना पीड़ितों की मदद से जुड़ी गुड सेमेरिटन योजना और गोल्डन आवर्स की जानकारी था। यातायात नियमों की अवहेलना के गंभीर परिणामों को वीडियो के जरिए प्रभावी ढंग से समझाया गया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर को कम करने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *