Spread the love

भोपाल। शहर के निशातपुरा थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहॉ दो साल का मासूम अपने रिश्ते के बड़े भाई की सगाई कार्यक्रम के दौरान खौलते हुए तेल की कढ़ाई में गिर गया। बेहद गंभीर हालत में उसे इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया था, जहॉ एक दिन बाद मासूम की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिव नगर में रहने वाले राजेश साहू का इलेक्ट्रॉनिक्स का शोरूम है। उनके दो बेटो में 2 साल का अक्षांश उर्फ अक्षय और आरू (7) हैं। 20 जनवरी को राजेश के भाई के बेटे की सगाई का कार्यक्रम संस्कार मैरिज गार्डन में था। इसमें परिवार के साथ अक्षय भी बड़े भाई (ताऊ के बेटे) की सगाई समारोह में शामिल होने गया था। रात के समय कार्यक्रम करीब-करीब खत्म हो गया था, और हलवाई भी चले गए थे। इस दौरान परिवार के लोग एक साथ बैठकर खाना खा रहे थे। उसी समय मासूम अक्षय खेलते हुए और गर्म तेल से भरी हुई कढ़ाई के पास चला गया। पिता की नजर उस पर पड़ी वह दौड़कर उसे पकड़ने गए, लेकिन तब तक मासूम गर्म तेल की कढ़ाई में गिर गया था। परिजन उसे फौरन ही इलाज के लिये निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह 50 प्रतिशत से अधिक तक झुलस गया है। उसे भर्ती कर इलाज शुरु किया गया लेकिन अगली सुबह मासूम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर मासूम के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है। कार्यक्रम में मौजूद मासूम के अन्य रिश्तेदारो ने बताया मैरिज गार्डन की रसोई में तेल से भरी कड़ाही रखी थी। वहां पर बने चबूतरे से स्लिप होने से अक्षय कढ़ाई में गिर गया था। उसे फौरन ही कढ़ाई से बाहर निकाला लेकिन जब तक गंभीर रुप से झूलस चुका था। पुलिस का कहना है, कि परिवार वालो के डिटेल बयान दर्ज किये जायेगें जिसके आधार पर ही आगे की कार्यवाही तय की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *