Spread the love

जबलपुर। कायस्थम मध्य प्रदेश द्वारा जबलपुर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना को प्रशासन के क्षेत्र में उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कायस्थम – सम्मान प्रदान किया गया है। विगत 17 जनवरी को भोपाल में आयोजित कायस्थम – 2025 के आयोजन में व्यस्तता के कारण श्री दीपक सक्सेना सम्मान लेने नहीं पहुंच पाए थे। कायस्थम मध्य प्रदेश के महासचिव अभय श्रीवास्तव ने आज कलेक्टर कार्यालय जबलपुर स्थित उनके कक्ष में उन्हें यह सम्मान भेंट किया। अभय श्रीवास्तव ने, श्री सक्सेना को कायस्थम – सम्मान, अंगवस्त्र, श्रीफल और प्रशस्ति – पत्र सौंप कर उन्हें सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *