
जबलपुर। गत दिवस म.प्र.प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आयोजित उपनयन संस्कार के अन्तर्गत 70 बटुकों का वैदिक विधी से यज्ञोपवीत आचार्य पं सौरभ दुबे ने यज्ञ हवन के साथ सम्पन्न करवाया, नगर के प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवार के बालकों ने उत्साह से भाग लिया, ब्राह्मण महासभा की युवा इकाई के अध्यक्ष गुड्डा त्रिपाठी, सिद्धार्थ शुक्ला ने मंचस्थ संतों और अतिथियों अधिवक्ता असीष त्रिवेदी अशोक मनोध्याय,नवीन शुक्ला पार्षद श्रीमती प्रिया संजय तिवारी का स्वागत किया, कार्यक्रम में नगर के ब्राह्मण संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।इस सनातनी दिव्य कार्यक्रम में विशाल जनसमूह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।
