
पाढूंर्णा- जवाहरलाल नेहरू पोर्ट प्राधिकरण की समीक्षा बैठक महाराष्ट्र की राजधानी नवी मुंबई में संपन्न हुई|उक्त बैठक में जिला पांढुर्णा से पूर्व न्यायधीश प्रकाश भाऊ उईके भी शामिल हुये|इस समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य एवं सदस्य निरुपम चकमा की प्रमुख उपस्थिति में आयोग के समस्त अधिकारी गण,प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री बाघ सहित अनुसूचित जनजाति के अधिकार एवं कर्मचारियों से प्रकाश भाऊ उईके द्वारा सौहाद्र पूर्ण भेंट कर संबंधित विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई| इस संबंध में पूर्व न्यायाधीश प्रकाश भाऊ उईके ने बताया कि समीक्षा बैठक में चर्चा के दौरान इस बात की जानकारी मिली है कि जवाहरलाल नेहरू पोर्ट प्राधिकरण द्वारा समुद्री जल मार्ग से आने वाले माल की आवाजाही लिफ्टिंग कार्य हेतु अधिकारी,कर्मचारी स्टाफ की आवश्यकता है,जिन्हें प्राधिकरण द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा|इस क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक युवा उम्मीदवार प्राधिकरण की वेबसाइट पर संपर्क कर अपने लिए एक बेहतर भविष्य चुन सकते हैं|
