Spread the love

ब्रिज का नाम अंबेडकर रखने से क्या मोदी-शाह और भाजपा के पाप धुल जायेंगे ? जीतू पटवारी
जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ यात्रा शाजापुर पहुंची
शाजापुर/ देवास। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शाजापुर, देवास जिले की शाजापुर, शुजालपुर, कालापीपल, सोनकच्छ और देवास विधानसभा क्षेत्रों में जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान की तैयारियों के लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। अभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी जी सहित तमाम नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में महूं में आयोजित कार्यक्रम में दो लाख से अधिक कार्यकर्ता जोश और उत्साह के साथ शामिल होंगे।
पटवारी ने कहा कि आगामी 27 जनवरी को महूं में श्री खरगे , राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा को लेकर आ रहे हैं, यह मप्र के लिए शुरूआत है। पूरे साल कांग्रेस पार्टी का हर नेता गांव-गांव जायेगा और बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान, कांग्रेस की रीति-नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचायेगा। संगठन मजबूती के प्रयास करेगा।
श्री पटवारी ने कहा कि 14 दिनों से लगातार पश्चिमी मध्यप्रदेश का दौरा करने का हमें सौभाग्य मिला। लोगों में मानसिक रूप से बस गया है कि यदि कोई करप्ट सरकार हैं तो वह हैं मप्र भाजपा की मोहन यादव सरकार। उन्होंने कहा कि जनता ने हमें विपक्ष की भूमिका निभाने का आदेश दिया। हम विपक्ष की भूमिका में संगठन मजबूत करने के लिए संघर्ष करेंगे और संगठन-संघर्ष पर्व के रूप में कांग्रेस पार्टी पूरा वर्ष मनायेगी।
श्री पटवारी ने कहा कि संविधान के खिलाफ भाजपा का अंबेडकर विरोधी चेहरा बेनकाव हुआ है। बाबा साहेब ने कहा था कि संविधान जिन हाथों में होगा, वैसा उपयोग होगा, भाजपा संविधान का दुरूपयोग कर रही है। कांग्रेस इसका पूरी शक्ति के साथ विरोध करती है।
श्री पटवारी ने इन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें जनता के हितों और अधिकारों पर कुठाराघात कर रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जिस प्रकार से बाबा साहेब अंबेडकर जी का अपमान किया जा रहा है, वह देश की जनता का अपमान है, अंबेडकर को भगवान मानने वाले उनके अनुयायी, दलित, आदिवासी, शोषित, पिछड़ा वर्ग के साथ सर्वहारा वर्ग का अपमान किया गया। कांग्रेस पार्टी, दलित, शोषित, आदिवासी पिछड़ावर्ग और अबंडकर को मानने वाले इस अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
श्री पटवारी ने कहा कि भाजपा के लोग जिस संविधान की शपथ लेकर उच्च संवैधानिक पदों पर बैठे हैं उसी संविधान और उसका निर्माण करने वाले अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं, संविधान को बदलने की मंशा रखने वाले नुमाइंदे देश को अराजकता की ओर धकेलने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राजधानी में अंबेडकर के नाम से ब्रिज का नाम रखा, उनसे सवाल है कि जो संविधान से प्यार करने वाले, संविधान का सम्मान चाहते हैं उनकी दुगर्ति क्यों हो रही है। अमित शाह ने संविधान और अंबेडकर का अपमान क्यों किया। मोहन यादव अमित शाह की गलती की खुद माफी मांगेगे। ब्रिज का नाम अंबेडकर उसके लिए धन्यवाद, लेकिन क्या भाजपा, अमित शाह द्वारा अंबेडकर का अपमान करने पर उनके पाप धुल जायेगे।
श्री पटवारी ने कहा कि देश संविधान से चलता है और जिस देश का संविधान गलत हाथों में चला जाये उस देश का विकास कभी नहीं हो सकता। केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार और उसमें बैठे सत्ताधारी देश की बेनामी संपत्ति, विभागों और बड़े-बड़े कारखानों को अपने चहेते पूंजीपतियों को बेचकर अथवा गिरवी रखकर देश को बर्बादी की ओर धकेलने का काम कर रहे हैं। आजादी के बाद जिस देश में सुई तक नहीं बनती थी, वहीं कांग्रेस के नेताओं ने अपनी शहादत देकर उस देश में सुई से लेकर बड़े-बड़े संस्थानों, उद्योगों को लगाकर देश को प्रगति और उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया।
श्री पटवारी ने कहा कि महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद सहित तमाम नेताओं ने देश को आजाद कराने में अग्रणी भूमिका निभायी और बाबा साहेब को देश में दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग में व्याप्त परिस्थितियों की चुनौतियों से निपटने के लिए संविधान का निर्माण करने के लिए उन्हें अध्यक्ष बनाया गया और अंबेडकर ने देश में एक ऐसा संविधान निर्मित किया जिसे पूरी दुनिया के कई देशों ने सराहना की और उसका अनुशरण किया।
श्री पटवारी के साथ प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, सेवादल अध्यक्ष महेन्द्र जोशी, राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *