
युवक की जघन्य हत्या का आरोपित गिरफ्तार
झाबुआ । जिले के पेटलावद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सजेलिया में सोमवार को हुए निर्मम हत्याकांड का आरोपी पकड़ा गया है। पुलिस जानकारी अनुसार आरोपित द्वारा परिवार की महिला को लेकर जघन्य रूप से युवक का कत्ल कर दिया गया था। हत्या के आरोपित को शनिवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।हत्याकांड का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, झाबुआ, प्रेमलाल कुर्वे ने बताया कि दिनांक-19-20/01/25 की रात्री को चौकी सारंगी थाना पेटलावद अंतर्गत ग्राम सजेलिया (बरवेट) मे माही नहर के किनारे ओमप्रकाश पाटीदार के खेत के पास एक ग्रामवासी की लाश पड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस तत्परता पुर्वक मौके पर पहुंची तो स्पष्ट हुआ की झाडियो मे गिरी मोटर साईकल के उपर एक युवक का शव औधे मुँह पडा हुआ था, और उसके शरीर पर भारी धारदार हथियार की कई चोटे थी, जो देखने मे हत्या का मामला प्रतीत हुआ। ऐसे में तत्काल मर्ग लेख कर जाँच शुरु कर दी गई। जॉच के दौरान अज्ञात शव बद्री पुत्र अम्बाराम मेडा उम्र 26 साल निवासी सजेलिया का होना पाया गया। मृतक बद्री की पी.एम.रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पुलिस द्वारा हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया।
एडिशनल एसपी ने बताया कि चूंकी मृतक विगत कई सालो से मालवा व राजस्थान गुजरात क्षेत्र मे मजदूरी करता था, और गाँव मे उसका कभी कबार आना जाना करता था। अतः अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, पेटलावद सौरभ तोमर के नैतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीम (थाना प्रभारी पेटलावद दिनेश शर्मा ,चौकी प्रभारी सारंगी बिजेन्द्र सिह छाबरिया ,चौकी प्रभारी करवड संजय बघेल , सहायक उपनिरीक्षक कमलेश परिहार , प्रधान आरक्षक केमता चौहान, बिजेंद्र यादव एवं पवन चौहान आरक्षक भगत सोलंकी, पंकज सिह राजावत, अनिल मुवेल, अजय चौहान, प्रकाश मण्डलोई एवं सायबर पुलिस) बनाकर मौत के कारणो की जाँच शुरु कर दी गई। घटना के संबंध मे ग्रामवासी,परिजनो से पुछताछ एवं सी.सी.टी.व्ही. फुटेज देखने पर ज्ञात हुआ कि मृतक बद्री मेडा को अंतिम बार ग्राम बरबेट मे ढाबे पर देखा गया था, और जब पुलिस द्वारा ढाबे पर काम करने वाले नौकर बालू पुत्र रुग्गा बिलवाल उम्र 48 साल निवासी सजेलिया हाल महाराणा ढाबा बरबेट से मृतक बद्री मेडा से उसके संबंध, रंजिश, सीसीटीवी कैमरो मे उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर जब पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को कहा कि अपने स्वंय के परिवार की महिला से संबंधित पुरानी रंजीश के कारण उसने हत्याकांड को अंजाम दिया। उसने कहा कि घटना की रात बद्री को शराब के नशे मे अकेला पाकर लोहे की धारदार कुल्हाडी से मृतक के सिर व चेहरे पर वार कर उसे मार डाला औऱ कुल्हाडी को कुए मे फैक कर फरार हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध मे प्रयोग की गई कुल्हाडी व घटना के समय पहने कपड़े जप्त किए गए। चौकी प्रभारी सारंगी बिजेन्द्र सिह छाबरिया ने बताया कि आज शनिवार को आरोपित को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
