Spread the love


मुमुक्षु मंडल एवं जैन युवा फेडरेशन ने मनाया 21 वां वार्षिक महोत्सव
छिंदवाड़ा – श्री दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन ने नगर के नई आबादी गांधी गंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जिनालय का दो दिवसीय 21 वां वार्षिक महोत्सव विविध अनुष्ठानों के साथ भक्ति भाव पूर्वक मनाया।
फेडरेशन सचिव दीपक राज जैन ने बताया कि मंगल महोत्सव की खुशी में श्री नेमीनाथ पंचकल्याणक विधान का मंगल आयोजन कर श्री जिनेन्द्र रथयात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में जैन श्रावक – श्राविकाओं ने सम्मिलित होकर गांधी गंज क्षैत्र का भ्रमण किया ओर भजन मंडली के मंगलगान के साथ जिनशासन की मंगल प्रभावना की। शौभायात्रा का जगह जगह सकल जैन समाज सहित व्यापारी मंडल, अग्रवाल समाज, गुजराती समाज ने आत्मीय अभिनंदन किया।
इस अवसर पर रजत विमान में श्रीजी को विराजमान करने का सौभाग्य जिनशासन सेवक वीरेंद्रकुमार, अनुराग, अनुज एवं ओजस जैन परिवार को प्राप्त हुआ जिनके साथ दाई एवं बाईं ओर चंबर डोरने का सौभाग्य रमेशचंद्र, अनिलकुमार, रविंद्रकुमार, रूपेंद्र शास्त्री परिवार को प्राप्त हुआ एवं रथ के सारथी बनने का सौभाग्य गौरव जैन गोलू को मिला। मंगल महोत्सव की खुशी में सकल समाज ने साधर्मी वात्सल्य में हिस्सा लिया और सभी को 21 वें वार्षिक महोत्सव की शुभकामनाएं दी।
सफल एवं यादगार आयोजन को जन जन तक पहुंचाने के लिए मंडल एवं फेडरेशन ने सम्मानीय मीडिया सहित विशेष सहयोग हेतु पुलिस प्रशासन एवं यातायात विभाग एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
इनकी रही विशेष उपस्थित –
दो दिवसीय मंगल महोत्सव में बाल ब्रह्मचारिणी डॉक्टर आरती जैन, सुधा बहनजी, अंजली जैन, वैशाली जैन, पंडित विपिन शास्त्री नागपुर, मंडल के मंत्री अशोक वैभव, फेडरेशन उपाध्यक्ष जिनेन्द्र जैन, सचिव दीपक राज जैन सहित सुरेंद्र जैन, प्रमोद पाटनी, प्रकाश अहिंसा, सुबोध जैन, ऋषभ शास्त्री, वर्धमान जैन, सचिन जैन, डॉ. विवेक जैन, आशीष कौशल, सिद्धांत जैन के साथ मंडल, युवा फेडरेशन, प्रियकारिणी मंडल, वीतराग विज्ञान पाठशाला सहित बड़ी संख्या में जिनशासन सेवकों ने सम्मिलित होकर जिनशासन की मंगल प्रभावना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *