Spread the love

सांसद बंटी विवेक साहू और श्रीमती शालिनी बंटी विवेक साहू ने किया महिलाओं का सम्मान

छिन्दवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार में देश कि महिलाएं सशक्त हो रही है, अब महिलाएं प्लेन उड़ा रही है, ट्रेंन चला रही है और सेना में भी अपनी भागीदारी दे रही है। जिस पर हमें गर्व है। यह सब संभव हो सका है भाजपा की सरकार में। यह जानकारी भारतीय नारी संगठन ‘शक्ति’ के हल्दी कुमकुम, नारी सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा दी गई।
इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू और श्रीमती शालिनी बंटी विवेक साहू ने महिलाओं का शाल और श्रीफल से सम्मान किया। इस दौरान सांसद श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है। महिलाओं को उनका अधिकार और सम्मान दिलाने का काम प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना से प्रदेश कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
              इस अवसर पर महापौर विक्रम अहाके, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, युवा नेता अजय सक्सेना, मुकुल सोनी, पार्षद बलराम साहू, दुष्यंत दुबे, श्रीमति अमिता आशीष बरहैया, प्रिया कस्तूरे, नमिता अनेजा, शिखा सूर्यवंशी, रूपाली जोशी, देवीका वैष्णव, प्राची नामदेव, अभिलाषा टोरिया, प्रीति साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *