Spread the love

अम्बेडकर नगर (महू) में भाजपा पर बरसे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री
महू । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ा और संविधान का निर्माण कर लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्मस्थ‍िली महू (अम्बेडकर नगर) में जय-बापू, जय भीम, जय संविधान रैली को सम्बोध‍ित कर रहे थे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में सुखविंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर के संविधान ने हर भारतीय को समान अधिकार और सम्मान का कवच दिया। उन्होने कहा कि आज संविधान खतरे में है और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। ऐसे समय में राहुल गांधी संविधान के सच्चे रक्षक और सेनापति बनकर आए हैं। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक हजारों किलोमीटर पैदल चलकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।
ज्ञात हो कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के डॉ. आंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस देशभर में संविधान बचाओ यात्रा निकाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *