Spread the love

-आय से अधिक संपत्ति के मामले बेटे विकास और पिता नंदकिशोर सोलंकी पर कसा शिंकजा
-करोड़ो की बेनामी संपत्ति के निकले आसामी

रतलाम। आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू ने रतलाम में नगर निगम के पूर्व उपायुक्त और वर्तमान में नगर निगम के लेखाधिकारी विकास सोलंकी के साथ ही उसके पिता नंदकिशोर सोलंकी के धार स्थित मकान पर भी एक साथ रेड मारी है। अब तक की जॉच जांच में आधा दर्जन कीमती भूखंड, दो बस, दो मकान सहित करीब 4 करोड़ की संपत्ति का ब्यौरा मिला है, जो आय से 240 प्रतिशत अधिक है, और अभी कैश और बैंक अकाउंट की जांच चल रही है, जिसके बाद बरामदगी का आंकड़ा बढ़ सकता है। जानकारी के अुनसार आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू इंदौर की 12 सदस्यों की टीम ने सोमवार अलसुबह करीब चार बजे नगर निगम के लेखापाल विकास सोलंकी के ग्लोबस सिटी कॉलोनी स्थित घर पर रेड मारते हुए संर्चिग शुरू की। ईओडब्ल्यू ने विकास सोलंकी के पिता नंदकिशोर सोलंकी को भी राडार पर लिया है। अफसरो के अनुसार आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, (ईओडब्ल्यू), इंदौर की टीम ने नंदकिशोर सोलंकी के आवास एवं अन्य स्थानों पर सर्च हेतु दो टीमों का गठन किया गया। जिसमें एक टीम द्वारा आरोपी नंदकिशोर सोलंकी के निवास ग्राम रिंगनोद तहसील सरदारपुर धार में एवं दूसरी टीम के द्वारा ग्लोबस टाउनशिप मकान नंबर 83. रतलाम में सर्च की कार्यवाही की जा रही है, दोनो स्थानों पर एक साथ सुबह छापे की कार्यवाही की गई जिसमें करोड़ो की संपत्ति का खुलासा हुआ है। रेड के दौरान अभी तक भूमि सर्वे क्रमांक 3177/2/2 ग्राम रिंगनोद जिला धार पर निर्माणाधीन पेट्रोल पंप, त्रिमूर्ति नगर राजगढ़, दलपुरा राजगढ में सात भूखंड के कागजात, ग्राम रिंगनोद में एक मकान, रतलाम में ग्लोबस टाउनशिप 10000 वर्गफीट क्षेत्र में मकान, न्यू विजयनगर इंदौर 1800 वर्गफीट का प्लॉट, राजगढ जिला धार में 600 वर्गफीट का प्लॉट, ग्लोबस टाउनशिप में 10,000 का वर्गफीट मकान दो 52 सीटर डीलक्स बसें, एक चार पहिया वाहन, 6 दो पहिया वाहन मिले हैं। इसके साथ ही रतलाम से जमीन की रजिस्ट्री और 45 हजार रुपए और अन्य दस्तावेज ईओडब्ल्यू ने जप्त किये है। खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के मुताबिक ईओडब्लयू इंदौर की उप पुलिस अधीक्षक मधुर वीणा गौड के नेतृत्व में रिंगनोद धार में एवं उप पुलिस अधीक्षक पवन सिंघल के नेतृत्व में रतलाम में एक साथ कार्यवही की जा रही है। टीम दोनों स्थानों पर दस्तावेज, आभूषण, बैंक खातों और नगद आदि से संबंधित सर्चिंग कर रही है। कार्रवाई के दौरान और अधिक संपत्ति मिलने की संभावना है। अभी तक मिली संपत्ति का मूल्य 4 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। बता दें कि विकास सोलंकी नगर निगम में पूर्व में उपायुक्त भी रहे हैं, मार्च 2024 में हुए नगर निगम के साधारण सम्मेलन में परिषद ने प्रस्ताव पारित कर उन्हें उपायुक्त के कार्य से मुक्त कर दिया था। इसके बाद सिविक सेंटर के 22 प्लाटों की कम दर में रजिस्ट्री के मामले में लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने तत्कालीन निगमायुक्त एपीएस गहरवार, विकास सोलंकी सहित 36 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसमें नगर निगम के अधिकारी के साथ क्रेता विक्रेता भी आरोपी बनाए गए हैं। विकास सोलंकी की पत्नी जिला पंचायत में लेखाधिकारी है, जबकि पिता नंदकिशोर सोलंकी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक हैं, उनके भाई की इंदौर-जोबट मार्ग पर बस चलती है। ईओडब्ल्यू इंदौर द्वारा विकास सोलंकी के पिता आरोपी नंदकिशोर सोलंकी के खिलाफ भ्रष्टाचार से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने की शिकायत सही पाए जाने पर धारा 7 (सी), 13 (1) बी, 13(2), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रारंभिक तौर पर ही बरामद संपत्ति आय से लगभग 240 प्रतिशत अधिक पाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *