



जबलपुर में यूपी बिहार की तर्ज पर खौफनाक हत्याकाण्ड सामने आया
जबलपुर। जबलपुर में साल का नहीं बल्की दशक का सबसे हत्याकाण्ड सोमवार को सामने आया. जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की बीच सड़क पर हत्या कर दी गई. हत्या के फौरन बाद पाटन में कोहराम और पूरे जिले में हलचल मच गई. सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई, कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी संपत उपाध्याय सहित चार थानों की पुलिस बल और दंगा निरोधक वाहन व्रज मौके पर पहुंच गया था घटना के बाद एक पक्ष ने चका जाम कर दिया था| घटना जमीन विवाद से जुड़ी बताई जा रही है. आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है|
जबलपुर में यूपी बिहार की तर्ज पर खौफनाक हत्याकाण्ड सामने आया है. जहां जिले के पाटन क्षेत्र में टिमरी गांव में दो परिवारों के बीच की आपसी रंजिश खौफनाक हत्याकाण्ड में बदल गई. सड़क पर लाशे बिछ गईं, पूरे जिले में हंगामा मच गया.
पुरानी रंजिश के कारण हुई एक जघन्य हत्याकांड ने इलाके में सनसनी मचा दी है। इस हत्याकांड में चार लोगों की निर्मम हत्या की गई है, जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 9:30 बजे के आसपास हुई, जब पाठक और साहू परिवार के बीच वर्षों से चले आ रहे जमीन विवाद को सुलझाने के लिये एक बैठक आयोजित की गई थी। पाठक परिवार के लोग बिना हथियारों के बैठक में पहुंचे थे, जबकि साहू परिवार के लोग हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे थे। बैठक के दौरान किसी बात पर विवाद बढ़ने पर साहू परिवार के लोगों ने चाकू, डंडे और फरसे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे चार लोग मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान अनिकेत दुबे, गुंजन पाठक, चंदन पाठक और समीर दुबे के रूप में की गई है। यह सभी लोग पाठक परिवार से थे। वहीं विपिन और छोटू गंभीर रुप से घायल है जिन्हें इलाज के लिए मेडीकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है| साहू परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेजे, वहीं सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है.
सभी आरोपी फरार..
घटना के तुरंत बाद पाटन पुलिस और क्षेत्रीय पुलिस चौकी की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने आरोपी परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अलग-अलग टीमें बनाकर फरार हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
जमीन विवाद से जुड़ा मामला……………
ग्रामीणों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से एक जमीन विवाद चल रहा था, जिसके कारण उनके बीच तनातनी बनी हुई थी। आज की बैठक में इस विवाद को सुलझाने के लिए चर्चा होनी थी, लेकिन इस वार्ता के दौरान स्थिति उग्र हो गई और खूनी संघर्ष में बदल गई। पुलिस और प्रशासन इस घटना के कारणों की पूरी जांच कर रहा है ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके।
गांव में तनाव.. …………..
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरु कर दिया । मृतकों के परिवार के सदस्य और ग्रामीणों की ओर से सही और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस और प्रशासन को गांव में शांति बहाल करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा है। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया.
ये बताए जा रहे है आरोपी ……………..
मौके पर मृतक के परिजन अखिलेश दुबे ने अपने बयान में बताया कि हमला करने वालों में पप्पू साहू, मनोज साहू ,चंद्रभान साहू ,दिनेश साहू ,सर्वेश साहू, विवेक साहू महेश साहू, कालू साहू ,संदीप साहू, लाली नामदेव सहित 10 – 12 लोग और मौजूद थे जिन्होंने आते साथ ही हथियारों से हमला कर दिया। दो अन्य विपिन और छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल हास्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां घायलों का उपचार जारी है।
