Spread the love

महिलाओं ने किया सम्मान

छिंदवाड़ा – पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, सांसद नकुलनाथ की अनुशंसा पर और प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष गुरूचरण खरे एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, शहर अध्यक्ष पप्पू यादव, महिला जिलाध्यक्ष किरण चौधरी, प्रकाश मेहरोलिया जिला अध्यक्ष की सहमति से नगर कांग्रेस एस.सी. सेल की पूर्व नगर अध्यक्ष संतोषी गजभिये की पार्टी में सक्रियता एवं आमजनों की लड़ाई एवं उन्हे न्याय दिलाने के लिये हमेशा संघर्षरत रहने के कारण उन्हे महिला जिला कांग्रेस एस.सी.सेल में जिलाध्यक्ष का प्रभार सौंपते हुये आज श्री कमलनाथ ने उन्हे नियुक्ति पत्र सौंपकर शुभकामनायें दी । इस अवसर पर अपने उदवोधन में श्रीमती गजभिये ने कहा उन्हे जो जबावदारी सौंपी गई है उसका वे पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से पालन करेंगी और पार्टी को मजबूत बनाने एवं कमलनाथ जी और नकुलनाथ जी के हाथों को मजबूत करने करने के लिये कृतसंकल्पित हैं । इस अवसर पर श्रीमती गजभिये का पुष्पहारों से स्वागत ग्रामीण अध्यक्ष सविता कनोजिया, निशा यादव, अपेक्षा बेले, दुर्गा सोमकुंवर, प्रतिभा ब्रम्हे, अम्बिका, सुनिता बामनिया, रेखा सूर्यवंशी, सोनम, कविता, रानी, बबीता गजभिये, गौरी चक्रवर्ती, गंगा दुफारे और युवा नेता गुलशन गजभिये ने करते हुये बधाई प्रेषित की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *