Spread the love

सांसद ने मानसरोवर बस स्टैंड में किया पेयजल टंकी का लोकार्पण

छिन्दवाड़ा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने मानसरोवर बस स्टेण्ड में स्थित आटो स्टेण्ड के पास ध्वाजारोहण किया और यहां पर स्थापित की गई पेयजल टंकी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब मानसरोवर बस स्टेण्ड में आने वाले सभी यात्रियों को शुध्द पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने वार्ड पार्षद शिवानी बंटी सक्सेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक अच्छी सोच है उन्होंने यहां आने वाले यात्रियों के लिए पानी टंकी की स्थापना की । हम आगे भी यहां आने वाले यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए अन्य कार्य करेंगें।
इस दौरान पार्षद श्रीमति शिवानी सक्सेना ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए इनका स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर विक्रम अहके, युवा भाजपा नेता अजय सक्सेना, वार्ड नंबर 43 पार्षद शिवानी बंटी सक्सेना, किशोर परसवानी, राजकुमार बर्खे, आटो स्टैंड अध्यक्ष राजू भैया, सुनील परसवानी, श्रीमती शेख सहिदा बी, रेखा यादव, निखिल गुप्ता, इमरान भाई,किशोर परसवानी, सुरेश केवलारिया, श्री राठौर सहित बड़ी संख्या में बस संचालक व स्टॉफ और यात्री उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *