Spread the love

जबलपुर ! अधिवक्त समुदाय व मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा ने एस पी कार्यालय का घेराव कर पाटन हत्याकांड के संदर्भ में कड़ी कार्यवाही करते हुए मांग की कि घटना में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध शीघ्र अति शीघ्र जांच पूर्ण कर चालान प्रस्तुत कर फास्ट्रेक कोर्ट में विचारण करवाया जाए. दोषियों के द्वारा किए गए अवैध निर्माणों को तत्काल कार्रवाई कर धराशाई किया जाए । अपराधियों के विगत एक महीने के कॉल डिटेल निकलवाकर वे जिन पुलिस कर्मियों के सतत संपर्क में रहे है उन पुलिस कर्मियों के विरुद्ध हत्या के आपराधिक षडयंत्र का मुकदमा दर्ज किया जाए. थाना पाटन के थाना प्रभारी जिनके संरक्षण में जुआ फाड़ चल रहा था को तत्काल निलंबित किया जाए एवं घटना की जांच एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी से करवाई जाए। चूंकि न्रशंस हत्याएं पुलिस की लापरवाही एवं मिलीभगत से हुई है अतः गृह विभाग के द्वारा मृतक प्रत्येक मृतक के परिवार को 20-20 लाख का मुआवजा प्रदान किया जाए एवं परिवार के एक-एक व्यक्ति को शासकीय नौकरी प्रदान की जाए.महासभा ने चेतावनी दी कि यदि उपरोक्त बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई नहीं की जाती है तो ब्राह्मण समाज पूरे प्रदेश में सरकार के विरोध व्यापक आंदोलन चलेगा केवल जबलपुर में 5 लाख ब्राह्मण निवासरत है यदि मांगे नहीं मांगी गई तो संपूर्ण ब्राह्मण समाज अपनी मांगों को मनवाने के लिए सड़कों पर उतरेगा जिसका दायित्व शासन पर होगा !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *