बडवाह उपसरपंच ने सरपंच, सचिव की जन सुनवाई सहित ज़ेड पी से की शिकायत

खरगोन । खरगोन जिले के कस्बा पंचायत बड़वाह में भ्रष्टाचार का मामला तुल पकड़ रहा है। पंचायत उपसरपंच सहित जनपद सदस्यों ने ही सरपंच सचिव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नल जल योजना की राशि में लाखों रुपए के गबन करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत मंगलवार को कलेक्ट्रेट सहित जिला पंचायत कार्यालय पहुंची। उपरसरपचं सुषमा तिवारी, गोविंद सिंह, सुशीला बाई, संतोष मालवीय आदि ने कलेक्टर के नाम सौंपे शिकायती आवेदन में बताया कि सरपंच, सचिव और इंजीनियर ने सांठगांठ कर शासन की महती नल जल योजना को पलीता लगाते हुए लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया है। नलजल एवं भवन निर्माण के लिए स्वीकृत लाखों रुपए की राशि बैंक में जमा न करते हुए स्वयं के कार्यों में खर्च कर शासकिय राशि का दुरुपयोग किया है। इसके अलावा 5 वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि से साफ- सफाई, मोटर पंप एवं पाईल लाईन कार्य में खर्च करना बताया गया है, जबकि किसी भी वार्ड में यह कार्य नही हुआ। केवल कागजों पर खर्च दर्शाकर राशि का आहरण किया गया गया है। शिकायत में अन्य बिंदूओं में भी कागजों पर कार्य एवं खर्च दर्शाकर राशि के आहरण का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर से 5वां एवं 15वां वित्त आयोग, नजल जल योजना एवं भवन निर्माण अनुमतियों की जांच की मांग करते हुए शासकिय राशि का गबन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
