

दमोह। राष्ट्र के 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्रिश्चियन मेडीकल एण्ड ट्रेनिंग सेन्टर, कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम वरिष्ठ अधिवक्ता धीरज शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में 26 जनवरी, 2025 को प्रातः 8 बजे गरिमामाय रूप से संपन्न हुआ। संस्था सहकर्मियों तथा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री शुक्ला ने संविधान की प्रमुखता पर प्रकाश डालते हुए कहा यह अवसर हमें हमारे अधिकारों और कर्त्तव्यों के प्रति जागरूक करता है, यह दिन एकजुट होकर काम करने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। आज के युवा देश का भविष्य हैं। आप सभी को अपने देश के विकास में भूमिका निभानी है। हमें एक ऐसे भारत का निर्माण करना है जो वैश्विक स्तर पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरे जहां गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी ना हो। चाहे वह आधारशिला संस्थान अथवा नर्सिंग कॉलेज या मिशन अस्पताल। यह सभी संस्थाएं राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने में सक्रिय रूप से संलग्न हैं, इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजनीश न्यूटन के द्वारा किया गया। इसी क्रम में स्थानीय मिशन अस्पताल में ध्वजारोहण कार्यक्रम वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ. अरूण कुमार तिवारी के मुख्य आतिथ्य में प्रातः 8ः30 बजे गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मिशन अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं संस्था परिवार के लोगों के द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया। सभी कार्यक्रमों के पश्चात् ने उपस्थित जनों ने स्वल्पाहार के माध्यम से सहभागिता का आनन्द उठाया और एक दूसरे को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
