Spread the love

बालाघाट। बिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम अचानकपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में शव मिला है। मृतक के शरीर में चोंट के निशान पाए गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई की। शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम अचानकपुर निवासी रेखू पिता समलिया पंचेश्वर उम्र 30 वर्ष सोमवार को ट्रेक्टर में अपने साथी मुकेश के साथ रेत डालने मछुरदा रोड स्थित एक स्थान पर गया था। रेत का ट्रैक्टर खाली करने के बाद ट्रैक्टर रेखू के घर के सामने खड़ा था। रातभर घर नहीं पहुंचने पर रेखू की मां ने पूछताछ की। ट्रैक्टर के पास जाकर देखा तो उसका शव चालक सीट के बगल वाले स्थान पर पड़ा था। उसका पैर ट्रैक्टर के बड़े पहिये की रगड़ से चोटिल था। पहिये के चारों तरफ खून के धब्बे लगे मिले। इसकी सूचना मिलते ही बिरसा पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक रेवल सिंह बरडे सहित बल मौका स्थल पर पहुंचा। शव बरामद कर मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। खास बात यह है कि मृतक रेखू जिस मुकेश के साथ रेत डालने गया था, उसने रात में रेखू की मौत की जानकारी किसी को नहीं दी। सूत्रों के अनुसार, मृतक और मुकेश दोनों शराब के नशे में थे। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर सौंप दिया गया। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *