
हटा। आदर्श प्रजापति बर्दिया समाज की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन नगर के देवश्री गौरीशंकर मंदिर प्रांगण में समाज के वरिष्ठ श्री कालका प्रसाद प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें विकासखंड के अलावा समूचे जिले के प्रजापति समाज के लोगों की उपस्थिति रही। बैठक का शुभारंभ समाज के वरिष्ठजनों द्वारा भगवान दक्ष प्रजापति का पूजन अर्चन कर किया गया इसके उपरांत उपस्थित लोगों द्वारा समाजहित में अपने-अपने विचार रखे गए वही ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष माधव प्रजापति द्वारा घनश्याम प्रजापति को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने हेतु नाम प्रस्तावित किया गया जिसमें उपस्थित समाज के सभी लोगों ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए घनश्याम प्रजापति को हटा ब्लॉक का निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया एवं रामगोपाल प्रजापति मडियादो वालों को उपाध्यक्ष बनाया गया इसके उपरांत समाज के लोगों ने पुष्पमालाओ से स्वागत कर बधाई शुभकामनाएं दी। वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष घनश्याम प्रजापति ने पूर्ण निष्ठा लगन एवं समर्पण भाव से कार्य करने का वचन देते हुए कहा कि समाज की एकता संप्रभुता एवं उत्थान के लिए हमेशा कार्य करेगें एवं सबके सहयोग की विचारधारा के साथ समाज के सभी लोगों के मान सम्मान का ध्यान रखते हुए समाज में एकजुटता बनाने रखने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके उपरांत आदर्श प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र बर्दिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए समन्वय बनाने के लिए हटा ब्लाक के समस्त लोगों की भूमिका की जमकर प्रशंसा की। वही दमोह जिले के युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र बर्दिया ने समाज के संगठन को मजबूत बनाने के लिए सतत काम करने का आवाह्न किया। इस दौरान संभागीय अध्यक्ष मूलचंद प्रजापति श्री हरलाल प्रजापति वेद्यराज, उमाशंकर प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, दशरथ प्रजापति नरसिंहगढ़, हटा से बद्री प्रजापति, राजाराम प्रजापति, परशू प्रजापति, मुकेश प्रजापति गढ़िया,राजू प्रजापति दिनेश प्रजापति, पटेरा अध्यक्ष बद्री प्रजापति, बटियागढ़ अध्यक्ष ब्रजेश प्रजापति, रमेश प्रजापति बांदकपुर, परसोत्तम प्रजापति कांटी, रमेश प्रजापति फुटेरा, जितेंद्र बर्दिया आमखेड़ा, मन्नूलाल प्रजापति बंदूलाल प्रजापति रसीलपुर, अन्नू प्रजापति, मुक्कन प्रजापति हटा सहित सैकड़ो की संख्या में हटा ब्लॉक की ग्रामीण क्षेत्र से स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन आचार्य घनश्याम प्रजापति द्वारा किया गया।
