वन विभाग की कार्रवाई में आम चोपरा गांव से बड़ी मात्रा में मिली लकड़ी



दमोह । शहर से सटे ग्राम आम चौपरा में बुधवार की सुबह वन विभाग को सूचना मिली थी कि गांव के बाहर नाले मे व पास के एक खंडहरनुमा मकान में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी रखी हुई है जिस पर वन विभाग ने टीम का गठन किया और छापा मारा तो वहां करीब 200 नग सागौन के पटिया एवं सागौन के पेड़ के कटे हुए 12 नग लट्ठे मिले जिन्हें जप्त किया गया है बताया गया है कि यहां के कुछ अपराधी तत्व लंबे समय से हथनी वन क्षेत्र में अवैध कटाई और सागौन के फर्नीचर निर्माण का काम कर रहे है! कार्रवाई बुधवार को देहात थाना क्षेत्र के आम चोपरा गांव में की गई। आरोपियों ने लकड़ी को खेत, नाले और खंडहर में छिपा दिया था। एसडीओ एमडी मानिकपुरी के अनुसार रेंजर विक्रम चौधरी के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। टीम को वहां आरोपी नहीं मिला, लेकिन बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी बरामद हुई, जिसे ट्रैक्टर-ट्राली से डिपो में पहुंचाया गया। बरामद लकड़ी की कीमत का आकलन किया जा रहा है। विभाग अब आरोपियों की तलाश में जुटा है।
