Spread the love

खरगोन । बुरहानपुर जिले से स्थानांतरित होकर आयी सुश्री भव्या मित्तल ने 30 जनवरी को कलेक्टर खरगोन का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सुश्री मित्तल वर्ष 2014 बेच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी है। इससे पहले वे बुरहानपुर में कलेक्टर के पद पर कार्यरत थी। सुश्री मित्तल खरगोन से पूर्व कई जिले नीमच में जिला पंचायत सीईओ, इंदौर नगर निगम में आयुक्त, इंदौर एवं राजगढ़ में अपर कलेक्टर, धार-पीथमपुर एवं सतना जिले के नागौद में एसडीएम के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी है। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में सुश्री मित्तल ने जिले में शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने की बात कही। खरगोन जिले में कपास एवं मिर्च की खेती और उत्पादन को लेकर जरूरी कदम उठाने की बात कही है। जिले में जल मिशन सहित जल स्रोतों एवं अन्य विकास कार्य को समय सीमा में पूर्ण करना को प्राथमिकता देना बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *