Spread the love

पुलिस को मिट्टी के ढेर से मिली 15 पेटी… कीमत 50 हजार, आरोपी फरार
छतरपुर । राजनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का भंडार पकड़ा है। थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम कुरैला में छापेमारी कर एक मकान के बाड़े में मिट्टी के ढेर से 15 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है। जब्त की गई शराब की मात्रा करीब 130 लीटर है, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए बताई गई है।
मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने ये कार्रवाई की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले का मुख्य आरोपी छत्रपाल सिंह बुंदेला फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *