Spread the love

वायरल करने की धमकी देकर किया परेशान……. एडमिशन फॉर्म से निकाला था नंबर
सागर । सागर में एक युवती के साथ युवक ने होटल में दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने युवती के आपत्तिजनक वीडियो व फोटो बनाए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को परेशान करने लगा। पीड़िता ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर मामले में शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार, बहेरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने थाने आकर शिकायत की। शिकायत में बताया कि वो स्टूडेंट है और अपूर्व नाम का युवक उस कॉलेज में कम्प्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता है। युवती कॉलेज में एडमिशन को लेकर अपने दस्तावेज जमा किए। जिसमें से उसे उसका मोबाइल नंबर और फोटो मिल गया। फिर वो युवती को फोन लगाकर परेशान करने लगा। 25 दिसंबर 2024 की सुबह उसका फोन आया कि वह मिलना चाहता है। नहीं मिलने पर उसने जान से मारने करने की धमकी दी। डर के कारण युवती उससे मिलने के लिए सिविल लाइन चौराहे पर पहुंची। जहां वह पहले से बाइक लेकर खड़ा था। उसने डरा-धमका उसे अपनी बाइक पर बैठाया। जहां से वो उसे एक रेस्टोरेंट में ले गया और बात करने का बहाना बनाकर कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को कराया चुप

इसी दौरान आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। इसकी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी, जिसके डर युवती चुप रही। लेकिन आरोपी उसके बाद अक्सर फोन लगाकर उसे परेशान किया। आखिरकार उसकी हरकतों से परेशान होकर युवती ने परिवार वालों को अपनी आपबीती बताई। जिसके बाद युवती ने शनिवार देर रात थाने आकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अपूर्व के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *