Spread the love

बचाने आये नाबालिग मासूम को उतारा मौत के घाट
अशोकनगर। जिले की चन्देरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले वार्ड नम्बर 1 में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति-पत्नि में विवाद के चलते मायके में रह रही गर्भवती पत्नी की हत्या के इरादे से अचानक उसके घर पहुंचे पति ने ससुराल में खून की होली खेल डाली है। आरोपी युवक ने महज 12 वर्ष के नाबालिग पर भी चाकू के कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि उसकी बुआ सास और चाचा ससुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आरोपी द्वारा चाकू से हमला किए जाने के बाद ससुराल में चीख पुकार मच गई, जिसे सुनकर घर के अन्य सदस्यों के साथ साथ आसपास रहने वालों ने युवक को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद हमलावर युवक की जमकर पिटाई भी की गई। इस पिटाई के चलते वो भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। इधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया, जबकि गंभीर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना किया। फिलहाल, आरोपी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब आसपास के लोगों ने आवाजें सुनकर घर के भीतर पहुंचकर देखा तो आनंद घर में मौजूद लोगों पर चाकू के ताबड़तोड़ हमले कर रहा था। इसके बाद परिवार के अन्य लोगों समेत आसपास से उनके घर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा। आरोपी आनंद के इतने क्रूर रवैय्ये से आग बबूला हुई भीड़ ने भी उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं, सोनम की मां द्वारा पुलिस को दिए बयान के अनुसार, नशे में धुत पति की आवाज सुनकर पत्नी सोनम डर के मारे घर के अंदुरूनी कमरे में जा छिपी थी। इधर, आनंद चीख-पुकार करता घर के भीतर ही घुस आया और उसकी मां से झगडऩे लगा। दामाद को आपे से बहार होता देख उसे समझाने की नीयत से सोनम की मां प्रभा ने पास में रहने वाली सोनम की बुआ कलावती को आवाज लगाकर बुला लिया। लेकिन, आरोपी ने कलावती की एक न सुनी और बहस करते करते अचानक धारदार हथियार से कलावती पर एक के बाद एक पांच वार कर दिए। मौके पर चीख पुकार मच गई, मम्मी पर हमले की बात सुनकर कलावती का 12 साल का बेटा अरविंद जैसे ही मौके पर पहुंचा तो आरोपी आनंद ने उसके सीने पर चाकू से वार कर दिया, जिससे बच्चा मौके पर ही बेदम गिर पड़ा।
यह है पूरा मामला:
मामले की जांच में जुटी पुलिस क अनुसार, वार्ड नंबर एक में रहने वाले राकेश रैकवार की बेटी सोनम की ससुराल बहादुरपुर थाना इलाके के इकोदिया गांव में है। पति आनंद रैकवार शराब का आदी है और नशे में धुत होकर वो आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। पति की मारपीट से बचने के लिए पीडि़ता अपने पिता के घर आकर रहने लगी। खास बात ये है कि उसे 8 माह का गर्भ है। मंगलवार रात आनंद ससुराल में पहुंचा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी वो शराब के नशे में था। यहा उसने घर के बाहर से ही पत्नी को आवाज लगानी शुरु कर दी। जब पत्नी बाहर नहीं आई तो वो हाथ में धारदार हथियार लेकर घर अंदर घुस गया। इसके बाद अंदर से चीख पुकार की आवाजें आने लगीं।
डेढ़ साल पहले दोनों ने की थी लव मैरिज:
परिजन का कहना है कि आनंद और सोनम ने प्रेम विवाह किया था। विवाह को अभी सिर्फ डेढ़ साल ही हुआ है। सोनम पति की मारपीट से तंग आकर मायके में पिछले तीन माह से रह रही थी। माता-पिता का सोचना था कि प्रसव के समय उसकी देखभाल अच्छी तरह हो जाए, ऐसे में बेटी को वापस घर भेजने का नहीं सोच रहे थे। लेकिन, घर में चिराग आता, इससे पहले ही आरोपी ने पूरा परिवार उजाड़ दिया।
जिला अस्पताल में पुलिस तैनात:
हमले में जान गवाने वाले मासूम अरविंद का पोस्टमार्टम चंदेरी के सिविल अस्पताल में किया गया, जबकि उसकी घायल मां कलावती, रामस्वरूप और आरोपी आनंद को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि यहां तीनों घायलों की स्थित भी नंजुक है। तनाव की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए जिला अस्पताल में भारी पुलिबल तैनात किया गया है।
इसी दौरान मौके पर पहुंचे सोनम के भाई रामस्वरूप को भी आनंद ने एक के बाद एक कई वार किए। इस दौरान मौके पर इलाके के लोग इक_े हो गए। भीड़ ने आनंद को दबोच लिया और पिटाई लगा दी। आरोपी को पकडक़र स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद जहां एक तरफ इलाके में मातम छा गया है तो वहीं दूसरी तरफ पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *