Spread the love

सटोरियो पर टूट पड़ी क्राइम ब्रांच, शहर भर से 46 को दबोचा
भोपाल। राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच ने अवैध रुप से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले हितेश चंदानी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सट्टे में इस्तेमाल किये जोन वाले मोबाइल में 22 लाख से अधिक के लेनदेन का हिसाब किताब सहित अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले है। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच टीम ने शहर में जुए- सट्टे के खिलाफ जारी अभियान के तहत शहर भर से 6 मामलो में 46 आरोपियो को दबोचा है। दर्जनो आरोपियो के पास से करोड़ो का क्रिकेट और मटके के सट्टे का ऑनलाइन हिसाब सहित लाखो की नगदी जप्त की गई है। थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी ने बताया कि टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कोहेफिजा में फ्लैट नं. 607, सहज संगम अपार्टमेंट, यमुना ब्लाक, गुफा मंदिर रोड, लालघाटी पर एक व्यक्ति आनलाईन क्रिकेट का सट्टा आईडी के जरिये से ले रहा है। टीम ने फ्लैट पर दबिश दी। वहॉ मौजूद युवक से पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान उसी फ्लैट में रहने वाले हितेश चंदानी उर्फ चूपा उर्फ हित्तू पिता शिवन लाल (29) के रुप में बताई। उसके पास दो मोबाइल चैक करने पर ऑनलाइन सट्टे से संबंधित आईडी और बड़ी रकम का हिसाब मिला। एक मोबाइल फोन में 22 लाख 40 हजार रुपये के सट्टे का हिसाब-किताब और दूसरे मोबाइल फोन में सट्टा वेबसाइट की जानकारी थी। साथ ही मोबाइल में सट्टे से जुड़े स्क्रीनशॉट्स, चैट्स और वॉइस रिकॉर्डिंग्स भी मिली। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों मोबाइल फोन जप्त करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हितेश ने बताया की ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की आईडी उसने रामू केवट से ली है, जो ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे, गेम्बलिंग का मास्टर माइंड है, और मास्टर आईडी संचालित करता है। पुलिस मास्टरमांइड रामू की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हितेश चंदानी 12वी तक पढ़ा है, और किराना दुकान चलाता है, उसका अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *