
सीहोर। थाना रेहटी पुलिस ने नगर में हुई बडी चोरी की घटना को 03 दिन के अन्दर किया खुलासा चोरी गये नगदी 12 लाख 08 हजार रूपये एवं सोने/चांदी के जेवरात कीमती लगभग 22 लाख 29 हजार रूपये ,कुल 34 लाख 37 हजार रूपये मशरुका को बरामद कर आरोपीयों को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग के मार्गदर्शन में थाना रेहटी में हुई बडी चोरी का खुलासा थाना रेहटी की टीम व्दारा किया।प गया और आरोपीयों को गिरफ्तार कर चोरी गये रुपये एवं सोना/चांदी के जेवरात को जप्त किया गया है ।
नंदकिशोर सिसोदिया पिता विष्णु प्रसाद सिसोदिया उम्र 68 साल निवासी वार्ड 01 रेहटी ने रिपोर्ट किया कि मेरी मेन रोड रेहटी में सिसोदिया टेड्रर्स के नाम से सीमेन्ट सरिया की दुकान है । हम सभी परिवार वाले एक पारिवारिक शादी में सम्मिलित होने के लिये गये थे कि दिनांक 07/02/25 एवं दिनांक 08/02/25 की दरम्यानी रात को अज्ञात चोरो ने मेन गेट का सटर का ताला तोडकर घर में रखा नगदी पैसा और सोने/चांदी के जेवरात चोरी कर ली है। रिपोर्ट पर से थाना रेहटी मे अपराध क्रमांक 61/25 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस द्वारा कार्यवाही- प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के व्दारा ततकाल मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे एवं उनि दीपक सर्राटी के नेतृत्व में अलग -अलग टीम गठित की गई। प्रकरण में मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही महेन्द्र मेहता से बारिकी से पूछताछ करने पर घटना दिनाँक को दीपक मालवीय एवं अन्य 02 बाल अपचारी के साथ मिलकर फरियादी के घर में चोरी करना बताया। पुलिस व्दारा चोरो से चोरी गये नगदी 12 लाख 08 हजार रूपये, एवं सोने/चांदी के जेवरात व सिक्के कीमती लगभग 22 लाख 29 हजार रूपये, कुल मशरूका 34 लाख 37 हजार रूपये जप्त कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया । साथ ही घटना में प्रयुक्त पिकअप ,मोटर सायकिल एवं हथोडी को जप्त किया गया ।
आरोपी नाम महेन्द्र मेहता पिता मिट्टूलाल मेहता उम्र.37 साल निवासी वार्ड नं. 02 सरदार वल्लभ पटेल कालोनी रेहटी जिला सीहोर , दीपक मालवीय पिता अशोक मालवीय उम्र.32 साल निवासी वार्ड नं. 08 खेडा पति मंदिर हिरानिया औबेदुल्लागंज थाना औबेदुल्लागंज जिला रायसेन, अन्य 02 बाल अपचारी ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे, टीम प्रभारी उनि दीपक सर्राटी, प्रआर दीपक सेन, आर. अभिषेक यादव, आर. प्रवीण सोलंकी, आर. विकास नागर, आर लवकेश जाट, मआर निकिता, मआर संध्या, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक 262 सुशील साल्वे प्रधान आरक्षक 258 शैलेंद्र सिंह राजपूत, नगर रक्षा समिति नितेश रघुवंशी, नगर रक्षा समिति बलराम सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही ।
