
टीकमगढ़। डायल 112/100 आकस्मिक पुलिस सेवा है, आकस्मिक स्थिति में कॉलर द्वारा कॉल करने पर राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल से सूचना दी जाती है, आकस्मिक पुलिस सेवा टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सहायता की जाती है।
आज दिनांक 11 फरवरी को थाना गुलगंज क्षेत्र अंतर्गत टीकमगढ़ रोड में बस में सवार एक महिला तकलीफ में होने की सूचना प्राप्त हुई, आकस्मिक पुलिस सेवा डायल 112/100 पुलिस टीम मौके पर पहुंची, महिला दर्द से कराह रही थी, प्रसव होने वाला था। महिला को शीघ्र ही लोगों की मदद से डायल हंड्रेड में सवार किया गया। बस में सवार दूसरी महिला द्वारा प्रसव के समय पीड़ित महिला की सहायता की गई, प्रसव सफल रहा जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। चेक अप एवं अन्य जांच हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा मलहरा में भर्ती करवाया गया एवं परिजनों को सूचित किया गया।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गुलगंज उप निरीक्षक गुरु दत्त शेषा, आकस्मिक पुलिस सेवा ड्यूटी में आरक्षक रनमत सिंह यादव, पायलट कृष्णकांत शर्मा, मौके पर सहायता करने वाली महिलाओं की भूमिका रही।
