झंडा वंदन समिति एवं व्यापारी मंडल करेगा पुलवामा हमले के शहीदों को नमन

छिंदवाड़ा – आज 14 फरवरी 2019 के दिन 6 वर्ष पूर्व पुलवामा में हुए आतंकी हमले में मां भारती की सेवा में सलग्न हमारे 40 वीर जवान शाहिद हुए जिनकी याद में सिंगोड़ी की झंडा वंदन समिति एवं व्यापारी मंडल द्वारा प्रति वर्ष 14 फरवरी को रक्तदान शिविर के साथ एक शाम शहीदों के नाम का आयोजन कर सभी वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन करता है।
कार्यक्रम संयोजक निशंक जैन ने बताया कि यह हमारा 6 वां वर्ष है जिसमें शासकीय बालक माध्यमिक शाला बस स्टैंड सिंगोड़ी में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रक्तदान शिविर जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक के सहयोग से किया जावेगा एवं रात्रि 8 बजे से बाजार चौंक में एक शाम वीर शहीदों के नाम आर्केस्ट्रा का आयोजन कर भारत माता के वीर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जावेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छिंदवाड़ा एवं पांढुरना के सांसद विवेक बंटी साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. शेषराव यादव, अमरवाड़ा विधायक कुंअर कमलेश शाह, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय अधिकारी कैलाश नारायण कटारे रहेंगे एवं अध्यक्षता सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजन दीपक राज जैन करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में नपानि महापौर विक्रम आहके, पूर्व विधान सभा प्रभारी अमरवाड़ा उत्तमसिंह ठाकुर, अध्यक्ष पूर्व जिला महिला मोर्चा श्रीमती कामनी शाह, अध्यक्ष रॉयल क्लब छिंदवाड़ा गुरजीत सिंह शंटी बेदी रहेंगे एवं आमंत्रित अतिथि के रूप में अमरवाड़ा नायब तहसीलदार श्रीमती निधि तिवारी, अमरवाड़ा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी रविंद मिश्रा, अमरवाड़ा थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे एवं सिंगोड़ी उप निरीक्षक चौंकी प्रभारी सिंगोड़ी पंकज राय सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। जिन्हें महोत्सव समिति ने सादर आमंत्रित किया। जिसमें सम्मिलित होकर रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील समस्त जिले वासियों से आयोजक झंडा वंदन समिति एवं व्यापारी मंडल सिंगोड़ी द्वारा की गई है साथ रात्रि 8 बजे से बाजार चौंक में आयोजित एक शाम शहीदों के नाम आर्केस्ट्रा में सपरिवार सम्मिलित होने की अपील की है।
