Spread the love

सिहोरा के आगे नेशनल हाईवे पर दर्दनाक दुर्घटना, 2 घायल
जबलपुर। जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर सिहोरा थाना अतंर्गत मोहला गांव में नहर के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह 9 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। यहां प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही टेंपो ट्रैवलर को कटनी जा रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में हैदराबाद के रहने वाले सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए| घायलों को सिहोरा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया गया| घटना की सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे| स्थानीय पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य प्रारंभ कराया| जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और वे तेलंगाना के हैदराबाद शहर से रवाना हो चुके हैं| घटना स्थल के बाद कलेक्टर व एसपी सिविल अस्पताल सिहोरा पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली| जहां दुर्घटना में घायल हुए 51 वर्षीय एस नवीनाचार्य पिता रामाचार्य एवं 47 वर्षीय वी संतोष पिता श्री हरि प्राथमिक पूछताछ के दौरान मृतकों के नाम और परिजनों के कॉन्टेक्ट नंबरों की जानकारी दी| इसके बाद मृतकों के परिजनों से संपर्क कर घटना की सूचना दी|
7 मृत 2 घायल………
अधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस भीषण सड़क दुर्घटना में तेलंगाना के हैदराबाद निवासी आनंद कंसारी, शशि कंसारी पिता त्रिभुवन कंसारी, रवि वैश्य पिता विश्वनाथन, टी वी प्रसाद, मल्लारेड्डी, बालकृष्ण श्री राम एवं राजू की मौत हो गई| मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम सिविल अस्तपाल सिहोरा में कराया गया| वहीं इस घटना में दो लोग घायल हो गए जिनके नाम एस नवीनाचार्य एवं वी संतोष बताए गए है|
ट्रक का टायर फटने से हादसा…
पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह लगभग 9.00 बजे सिहोरा के ग्राम मोहला बरगी के पास हुआ। ट्रक का टायर एकाएक फटा जिस वजह से वह अनियंत्रित होकर कार को टक्कर मारते हुए गलत दिशा में पहुंच गया। वहां प्रयागराज से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर को टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 20 जेड एल 9105 जबलपुर से सीमेंट लेकर कटनी की ओर जा रहा था। सुबह लगभग 9 बजे सिहोरा के ग्राम मोहला बरगी के पास ट्रक का टायर अचानक फटा। वह एक कार को टक्कर मारते हुए गलत साइड में पहुंच गया।
प्रयागराज से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर एपी 29 डब्ल्यू 1525 को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हासदे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया।
हाईवे में लगा लंबा जाम………..
सुबह करीब 9 बजे हुए दर्दनाक हादसे के बाद नेशनल हाईव-30 में दोनों ओर लंबा जाम लग गया। 2 घंटे तक मौके पर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को हटाया तब जाकर यातायात बहाल हो सका|
ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहुंचाया…………
ग्राम मोहला के पास रानी अवंती बाई लोधी परियोजना नहर के पुल के उपर हुए हादसे के बाद मोहला और बरगी के युवाओं ने ट्रेवलर में फंसे घायलों को निकालने का हरसंभव प्रयास किया। बाद में क्रेन की मदद से ट्रेवलर में यात्रियों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला है। बताया जाता है कि ट्रक और ट्रेवलर के बीच हुए एक्सीटेंड के समय पीछे चल रही एक लग्जरी कार किआ भी टेवलर से टकरा गई। किआ कार में बैठे यात्रियों को चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया है। हादसे में किआ कार का अगला हिस्सा पूरी तहर क्षतिग्रस्त हो गया।
ट्रेवलर को कटर से काटकर निकाली गई दो लाशे……
राहत और बचाव कार्य के दौरान टेंपो ट्रेवलर में 2 शव इस कदर फसे की मौके पर रेस्क्यू कर रही पुलिस को गैस कटर बुलाना पड़ा। गैस कटर से ट्रेवलर को काटने के बाद पुलिस ने 2 लाशें बाहर निकालीं।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताई शोक संवेदना…
सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर लिखा- जबलपुर जिले के सिहोरा में नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर प्रयागराज से वापस आ रही ट्रैवलर और ट्रक की भीषण सड़क दुर्घटना में आंध्र प्रदेश राज्य के तीर्थयात्रियों की असामयिक मृत्यु एवं घायल होने का समाचार अत्यंत ही दुखद है।
मेरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि घायलों का समुचित उपचार एवं सभी मृतकों के परिजनों से संपर्क कर पार्थिव देह को पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *