Spread the love

गुना | जिले की फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा ग्राम पन्हेटी अग्णिकांड में फरार तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि गत् वर्ष 1 नवम्बर 2024 को जिले के फतेहगढ थाना अंतर्गत ग्राम पन्हेटी में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े व मारपीट की घटना को लेकर दोंनो पक्षों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये थे । जिसमें एक पक्ष के फरियादी आनंद बंजारा निवासी ग्राम पन्हेटी थाना फतेहगढ़ की रिपोर्ट पर 12 नामजद आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 277/24 धारा 118(1), 115(2), 296, 351(3), 191(3), 191(2), 190, 125 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था, प्रकरण की विवचेना में आरोपियों द्वारा फरियादी पक्ष के खेतीबाड़ी के उपकरणों में आग लगाकर नुकसान करना व ट्यूबवेल पूरकर नष्ट करना पाये जाने पर प्रकरण में धारा 118(2), 326(ए), 326(एफ) बीएनएस का इजाफा किया गया था तथा दूसरे पक्ष की ओर से 10 नामजद आरोपियों पर अप.क्र. 279/24 धारा 115(2), 296, 351(3), 190, 191(2) बीएनएस व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)व्हीए एससीएसटी एक्ट इजाफा धारा 326(एफ), 109(1), 103(1), 103(2) बीएनएस व 3(2)व्ही एससीएसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था । इस झगड़े के बाद उपजे विवाद में दिनांक 26 नवम्बर 2024 को भिलाला समाज के कुछ लोगों द्वारा आक्रोशित होकर दूसरे पक्ष के लोगों के घरों पर तोडफ़ोड़ एवं आगजनी की घटना की गई थी । जिस पर से नामजद 13 आरोपियों सहित अन्य के विरूद्ध अप.क्र. 299/24 धारा 191(2), 191(3), 190, 324(5), 326(ए), 326(जी) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।
एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जयनारायण शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा पन्हेटी घटनाक्रम के तीनों ही प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं । जिसके तहत अप.क्र. 277/24 में 10 आरोपी एवं अप.क्र. 279/24 में 10 आरोपी तथा अप.क्र. 299/24 में दो आरोपी पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं । फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा उक्त प्रकरणों में फरार शेष आरोपियों की की गिरफ्तारी के प्रयास जारी रखते हुए गुरूवार को अप.क्र. 299/24 में फरार तीन और आरोपी बुले उर्फ ऐर सिंह पुत्र आप सिंह भिलाला, संतोष पुत्र बहादुर सिंह भिलाला एवं लल्लू पुत्र गोरेलाल भिलाला निवासीगण ग्राम पन्हेटी थाना फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनमें से आरोपी लल्लू पुत्र गोरेलाल भिलाला निवासी ग्राम पन्हेटी के अप.क्र. 277/24 में भी आरोपित होने पर, जिसे उक्त प्रकरण में भी गिरफ्तार किया गया एवं गिरफ्तारशुदा तीनों आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है । इस प्रकार पुलिस द्वारा पन्हेटी घटनाक्रम के तीनों ही प्रकरणों में अभी तक कुल 26 आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिये गये है तथा शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं । उपरोक्त कार्यवाही मे फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जयनारायण शर्मा, सउनि विजय सिंह परिहार, सउनि जसरथ सिंह दिवाकर, प्रधान आरक्षक इंदल सिंह धाकड़, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक पवन शर्मा, आरक्षक बृजमोहन सहरिया, आरक्षक दिव्यांश भार्गव, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक श्रीकांत यादव, आरक्षक राहुल यादव एवं सैनिक सोनू आदिवासी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *