



छिन्दवाड़ा! जिनेन्द्र 1008 श्री पारसनाथ भगवान का पंच कल्याणक महा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ मोहखेड़ छिंदवाड़ा में प्रारंभ हुआ आज होगा भगवान का जन्म
पूरा मोहखेड़ काशी नगरी बनी हुई है जन्म लेंगे पारसनाथ भगवान, गर्भ से मोक्ष जाने, पाषाण से भगवान बनने की विधि का नाम पंच कल्याणक है, इन पांच दिनों के नाम हैं गर्भ, जन्म, ज्ञान, तप और मोक्ष कल्याणक। इस अनुष्ठान को सम्पन्न करने और प्रतिमाओं को सूर्यमंत्र देने के लिए पधारे हुए हैं चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर जी के परम प्रभावक शिष्य उपनयन संस्कार प्रणेता, आध्यात्मिक प्रवचनों के प्रदाता मुनि श्री सुप्रभसागर जी, मुनि प्रणत सागर जी, आचार्य विभव सागर जी के शिष्य मुनि आचरण सागर जी, क्षुल्लक व्रतसागर जी।
मीडिया प्रभारी नंदन जैन ने बताया श्री पारसनाथ भगवान के माता पिता बनने का सौभाग्य मिला अशोक बाकलीवाल जी श्रीमती मंजुलता बाकलीवाल, सौधर्म इंद्र इंद्राणी बने हैं महेंद्र पाटनी जी के सुपुत्र राहुल पाटनी सृष्टि पाटनी, कुबेर इंद्र इंद्राणी राजेंद्र मीना बाकलीवाल, महा यज्ञनायक राजेंद्र पाटौदी शोभा पटौदी, यज्ञनायक पवन कविता अजमेरा, ध्वजारोहण कर्ता अनिल उषा सिंघई, विधिनायक विवेक गोयल। ईशान इंद्र मनीष मयूरी लुहाड़िया, सनतकुमार इंद्र रोहित मुस्कान पाटोदी, महेंद्र इंद्र सुरेश निर्मला गोधा
पांडाल के मुख्य ध्वज फहराने का सौभाग्य मिला टी आई अनिल सिंघई परिवार को। मुनि सुप्रभ सागर के प्रवचनों के पहिले पाद प्रक्षालन शैलेश जैन (गुड्डा भैया) परिवार तुमसर ने किया, शास्त्र भेंट का सौभाग्य प्राप्त किया परासिया सकल जैन समाज अध्यक्ष भरत जैन और विधायक सोहन वाल्मीक जी ने प्रतिष्ठाचार्य पंडित मुकेश शास्त्री जी गुरुग्राम, प्रतिष्ठाचार्य पंडित अखिलेश शास्त्री रामगढ़ा, प्रतिष्ठा निर्देशक पंडित शरद बनारसी, निर्देशक बाल ब्रम्हचारी साकेत भैया जी, वास्तु ज्योतिषाचार्य नरेंद्र बडजात्या नागपुर, संगीतकार अंकित जैन गुना, देवानंदी कलामंच नागपुर छिंदवाड़ा से मोहखेड़ के लिए प्रातः 6:30 बजे छोटी बाजार से निकलेगी जिसके पिक अप प्वाइंट होंगे गोलगंज, गुलाबरा, शांतिनाथ चैत्यालय जी। सभी से पधारने की अपील की गई है।
