
बालाघाट। खैरलांजी थाना क्षेत्र के ग्राम खुर्सीपार नहर के समीप एक ऑटो चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। घटना में बाइक सवार सुधीर पिता मनोहर टैंभूरने 28 वर्ष निवासी फोगलटोला खैरलांजी घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल ही उपचार के लिए खैरलांजी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार सुधीर टैंभूरने 15 फरवरी को दोपहर में बाइक से खैरलांजी गया था, जो दोपहर करीब 2 बजे खैरलांजी से फोगलटोला लौट रहा था। तभी ग्राम खुर्सीपार नहर के पास सामने से आ रही ऑटो के चालक ने उसे ठोकर मार दी। घटना में सुधीर घायल हो गया। जिसे खैरलांजी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
