
नर्मदापुरम। स्थानीय नगरपालिका प्रशासन और जिला प्रशासन की टीम द्वारा अतिक्रमणकारियों पर संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान राहगीरों को निरंतर हो रही परेशानियों को देखते हुए सतरस्ते से इंदिरा चौक बड़ी संख्या में फल सब्जी के ठेले वालों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालों को हटाया गया। शुक्रवार को सिट्री मजिस्ट्रेट ब्रजेंद्र रावत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, तहसीलदार देवशंकर धुर्वे सहित नगरपालिका का अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत सड़क पर उतरे और अतिक्रमण हटाया। इस दौरान उन्होंने सतरस्ते से लेकर इंदिरा चौक तक गुमठी के सामने सामान फैलाकर व्यवसाय कर रहे व्यापारियों को न केवल अतिक्रमण हटाने की दी बल्कि लाइनिंग भी की गई। कोई भी व्यापारी लाइनिंग के अंदर ही रहकर व्यवसाय करेगा। लाइन के बाहर सामग्री मिलेगी तो जब्त कर जुर्माना किया जाएगा। वहीं रस्ते पर निरंतर अव्यवस्थित खड़े आटो से हो रही परेशानियों को देखते हुए सतरस्ते पर प्रशासन द्वारा अस्थाई रूप से आटो स्टेंड लाइनिंग कर बनाया गया है। क्योंकि यहां वहां ऑटो खड़े रहने से जाम की स्थिति बनती थी और रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों के लिए बेहद परेशानी होती थी। सतरस्ते पर अस्थाई रूप से आटो स्टेंड बनाए जाने से यात्रियों को आसानी से आटो उपलब्ध हो सकेगा।
