Spread the love

अशोकनगर। ग्राम कुरायला निवासी भैरोलाल आदिवासी ने जन सुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर अपनी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ग्राम अन्हेरा निवासी महेंद्र रघुवंशी सहित अन्य लोगों ने जबरन उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और उन्हें वहां जाने से रोक रहे हैं। पीडि़त के अनुसार, विवाद की जड़ एक ऋण है, जिसमें उन्होंने पांच हजार रूपए लिए थे जिसके बदले में दबंगों ने तीस हजार रूपए ले लिए। लेकिन इसके बावजूद, आरोपियों ने उनकी फसल काट ली और भूमि पर कब्जा कर लिया। भैरोलाल का आरोप है कि वे कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने पटवारी पर भी आरोप लगाया कि वह आरोपियों का पक्ष ले रहे हैं। पीडि़त ने बताया कि उसकी भूमि पर बिजली कनेक्शन, बोरवेल और अन्य दस्तावेज उसके नाम पर दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *