
हिन्दू धर्मसेना ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग
जबलपुर। यादव कॉलोनी, जबलपुर निवासी हिंदू महिला जो दो बच्चों की मां हैं, को असलम खान (निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश) द्वारा बहला-फुसलाकर भगाने की घटना सामने आई है। इस गंभीर मामले में पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा है, लेकिन क्षेत्रीय प्रशासन से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। इस मामलें में पीड़ित पति को अपने साथ ले जाकर यादव कालोनी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस चौकी से थाने और थाने से चौकी घुमाती रही| इसके बाद हिन्दू धर्मसेना ने मामलें में संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे को ज्ञापन सौंपा| ज्ञापन में कहा गया है कि अब तक परिवार को यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि उनकी लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है या नहीं। ज्ञापन में मांग की गई है कि तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोषी असलम खान के खिलाफ लव जिहाद की कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। आरती बर्मन को शीघ्र खोजकर सुरक्षित उनके परिवार को सौंपा जाए। पीड़ित परिवार को परेशान करने के बजाय न्याय दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
हिन्दू धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने कहा – अगर प्रशासन ने जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो हिंदू धर्म सेना और समाज के अन्य जागरूक नागरिक इस मामले में बड़ा जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, प्रदेश संयोजक अर्पित सिंह ठाकुर, नीरज राजपूत, राजकुमार शर्मा, अधि. मोहित अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।
