
बाईक रोड डिवाईडर से भिड़ने से हादसा
जबलपुर। गढ़ा थाना अतंर्गत सूपाताल रामायण मंदिर के पास रविवार की देर रात 12.30 बजे एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई| पुलिस को रोड डिवाईडर में रगड़ के निशान मिलें है| बाईक खुद डिवाईडर से टकराई है या पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मारी है यह अभी जांच का विषय है| पुलिस मर्ग कायम कर मामलें की जांच कर रही है|
घटना के संबंध में गढ़ा थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने ईएमएस को बताया कि रविवार की देर रात 12.30 बजे मदनमहल से गढ़ा तरफ आ रही एक एंवेजर मोटरसायकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां वाहन क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा था और वहीं दो युवक लहूलुहान अवस्था में पड़े थे| पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस से घायलों को मेडीकल अस्पताल पहुंचाया, चिकित्सकों ने जांच उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया| पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचना मदनमहल निवासी 19 वर्षीय बादल सोंधिया और गढ़ा निवासी योगेश झारिया के रुप में हुई| दोनों मृतको के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को कफन दफन के लिए सौंपे| पुलिस के मुताबिक घटना स्थल पर रोड डिवाईडर पर लंबी रगड़ के निशान मिलें है| बाईक खुद रोड डिवाईडर से टकराई या पीछे से किसी वाहन के टक्कर लगने से यह हादसा हुआ, इसकी जांच की जा रही है| आसपास में लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले जा रहे है| फिलहाल मर्ग कायम कर मामलें की जांच की जा रही है|
