Spread the love

ठगो ने बैंक खाते से उड़ाये 75 हजार, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार
अशोकनगर। जितनी तेजी से इंटनेट और एआई जैसी टेक्नोलॉजी बढ़ रही हैं। उतनी ही तेजी से साइबर क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं। ये ठग देखते ही देखते लोगों की जीवभर की कमाई को चुटकी भर में गायब कर देते हैं। एक ऐसा ही मामला जलालपुर निवासी संजू कुशवाह के साथ घटित हुआ, जिनके बैंक खाते से 75,000 रुपये ठगों ने उड़ा लिए। पीडि़त ने इस संबंध में बैंक में शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ कलेक्टर को आवेदन देकर न्याय की मांग की है। जानकारी के अनुसार, संजू कुशवाह का एचडीएफसी बैंक की अशोकनगर शाखा में खाता है। उनके मोबाइल पर एक अज्ञात संदेश आया, जिसे उस समय उनका छोटा भाई चला रहा था। व्हाट्सएप पर आई एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के बाद उनका मोबाइल हैक हो गया और ठगों ने पेटीएम नंबर 9165386220 के माध्यम से खाते से 75,000 रुपये निकाल लिए।
कलेक्टर से की शिकायत:
पीडि़त संजू कुशवाह ने बताया कि उनके खाते से धोखाधड़ी कर राशि निकाली गई है, जिसकी शिकायत उन्होंने बैंक में कर दी है। साथ ही, उन्होंने कलेक्टर को आवेदन देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में ठग के मोबाइल नंबर 9717620098 का भी उल्लेख किया है, ताकि साइबर सेल जांच कर आरोपियों को पकड़ सके और उनकी राशि वापस दिलाई जा सके।
साइबर अपराधों से बचाव के उपाय:
विशेषज्ञों के अनुसार, अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए और किसी भी संदिग्ध संदेश पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसकी सत्यता की जांच करनी चाहिए। बैंक या अन्य वित्तीय संस्थान कभी भी गोपनीय जानकारी फोन या मैसेज के माध्यम से नहीं मांगते। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी है ताकि साइबर अपराधियों से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *