
बम स्क्वॉड और पुलिस के साथ मौके पर विधायक भी पहुंचे, स्कूल खाली कराया
जबलपुर। रांझी स्थित सेंट ग्रेबियल स्कूल प्रबंधन के ईमेल पर यह सूचना आई कि स्कूल के अंदर बम रखा हुआ है| कुछ देर में बम फट जाएगा| इस ईमेल से स्कूल में अफरा तफरी मच गई| बम से स्कूल उड़ाने की धमकी को पुलिस ने गंभीरता से लिया और पुलिस बम स्क्वॉड के साथ पहुंची| घटना की सूचना मिलने पर विधायक अशोक रोहाणी भी मौके पर पहुंच गए थे|
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंट गेब्रियल स्कूल में मंगलवार को छटवीं से आठवीं कक्षा के फाइनल पेपर चल रहे थे. करीब 900 से अधिक बच्चे स्कूल में रहे, इस दौरान 10.40 बजे के लगभग प्राचार्य अपने केबिन में बैठे हुए थे. इस दौरान उनके ऑफिशियल अकाउंट पर प्रभाकर नाम के व्यक्ति का मेल आया. इसमें लिखा था कि स्कूल में बम रखा है, जो कुछ ही पल में धमाके के साथ फट जाएगा. स्कूल में बम मिलने की खबर से हड़कम्प मच गया.
स्कूल प्रबंधन ने तत्काल छुट्टी करते हुए सभी बच्चों व टीचर को घर भेज दिया. वहीं खबर मिलते ही रांझी पुलिस व बम स्क्वाड मौके पर पहुंचा| स्कूल में चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई, कही कुछ नहीं मिला|
