Spread the love

लोधीखेड़ा- विश्वशांति अखंड हरीनाम सप्ताह समिति हनुमान मंदिर बाजार चौक के तत्वावधान में तुलसीराम भुजाडे,स्व. परसराम भुजाडे,स्व.भागीरथी भुजाडे,स्व.तुलसीराम भुजाडे,यमुनाबाई भुजाडे,स्व.लक्ष्मण भुजाडे की स्मृती में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन 13 फरवरी से 20 फरवरी 2025 तक किया गया है,जिसमें प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से भागवताचार्य पंडित आरती द्विवेदी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा सुनाई जाएगी|आज 13 फरवरी दिन गुरूवार से श्रीमद् भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया|पारंपरिक परिधान में सजाकर महिलाओं ने हनुमान मंदिर से कथा स्थल वृंदावन धाम बाजार चौक तक कलश यात्रा निकली|इस अवसर पर नगर श्रीमद् भागवत भगवान के जयकारों से गुंज उठा|कलश में जाम नदी से जल भरकर नगर के हनुमान मंदिर विट्ठल रुक्मिणी मंदिर में पूजा अर्चना की गई।| जिसके पश्चात जल से भरे कलश कथा स्थल पर रखे गए|पंडित आदित्य व्यास जी द्वारा गणेश पूजन,नवग्रह पूजन,गंगा पुजन,श्रीमद् भागवत कथा पूजन, कलश स्थापना यदि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए| यजमान नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती अर्चना वीरेंद्र जायसवाल तथा सतीश भुजाडे सपत्नीक के हस्ते शिवपूजन तथा नपं.उपाध्यक्ष नरेंद्र राय सपत्निक के हस्ते अभिषेक पूजन संपन्न कराया गया| कथा वाचक भागवताचार्य पं.आरती द्विवेदी ने श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया|उन्होंने कहा की कथा सुनने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है और ज्ञान का भंडार बढ़ता है| आज कथा के प्रथम दिन श्रीमद् भागवत पुराण का महत्व,गौकरण धुंधकारी की कथा,भक्ती ज्ञान वैराग्य कथा पं. आरती द्विवेदी द्वारा सुनाई गई। श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे| इसी तरह हरिनाम सप्ताह कार्यक्रम की श्रृंखला में प्रतिदिन सुबह 8 बजे श्री ग्रंथराज ज्ञानेश्वरी पारायण और शाम 6 बजे हरिपाठ सहित रात्रि 9 बजे से महाराष्ट्र के प्रसिद्ध बाल कीर्तनकार वैष्णवीताई तितरमारे,सुर्यकांत महाराज शेंडे, संतोष महाराज निबांलकर,कोमल महाराज गुर्जर,आशीष महाराज चटप,स्वामी मौनानंदाचार्य महाराज इनका हरि कीर्तन होगा|19 फरवरी को हरि भक्त परायण श्री रोहिदास महाराज गर्जे शास्त्री जी का जागर कीर्तन होगा, तथा 20 फरवरी को गोपाल काला दहिलाही कीर्तन के साथ हरिनाम सप्ताह का समापन होगा| सप्ताह समिति एवं समस्त नगर वासियों ने श्रद्धालु जनों से इस कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *