Spread the love

निगम मुख्यालय में रहा पुलिस का पहरा
जबलपुर। नगर निगम में वित्तीय संकट के चलते नगर विकास के कार्य प्रभावित होने के संदर्भ में मुख्यमंत्री से चर्चा के लिये, कांग्रेस पार्षद दल को समय नहीं मिलने से नगर निगम परिसर में एकत्रित कांग्रेस पार्षदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
बताया गया है कि नेता प्रतिपक्ष अमरीष मिश्रा ने मुख्यंत्री से मिलने के लिये कलेक्टर जबलपुर से मांग की थी. पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मिलने की अनुमति दी गई थी, लेकिन कांग्रेस पार्षद दल सभी 28 पार्षदों से मिलने चाह रहा था. प्रशासन ने चर्चा कर अनुमति दिलाने का आश्वासन दिया. सभी कांग्रेस पार्षद निगम मुख्यालय में एकत्रित थे, इस बीच नगर निगम के दोनों गेट पर ताला लगाकर पुलिस ने कांग्रेस पार्षदों की घेराबंदी की और उन्हें निकलने नहीं दिया.
जैसे तैसे मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते गेट से बाहर आए वैसे ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और माढोताल थाने ले गई. वहां कांग्रेस पार्षदों को बैठाए रखा.
मुख्यमंत्री के जबलपुर से रवाना होने के बाद पार्षदों को रिहा किया गया. गिरफ्तारी देने वालों में नेता प्रतिपक्ष अमरीष मिश्रा, आयोध्या तिवारी, हर्षित यादव, संतोष पंडा, सतेन्द्र चौबे, गुड्डू नबी, गुड्डू तामसेतवार आदि शामिल रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *