Spread the love

फाइलों का भौतिक सत्यापन कराने निगामायुक्त को अजाक्स ने सौंपा ज्ञापन
जबलपुर। अजाक्स संघ, नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ, चालक संघ नगर निगम जबलपुर एवं शासकीय अर्धशासकीय वाहन चालक वेलफेयर एसोसिएशन मध्यप्रदेश के द्वारा निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुये बताया गया कि नगर निगम की छवि धूमिल करने हेतु ठेकेदारों के द्वारा 8 प्रतिशत कमीशन लेने का जो आरोप नगर निगम के अधिकारियों पर लगाया जा रहा है। उस पर पलटवार करते हुए संघ ने कहा है कि ठेकेदार कमीशन क्यों दे रहे है क्या उनका काम गुणवत्तापूर्ण नहीं है| संघ ने निगामायुक्त से ठेकेदारों की फाईलों की जांच कराने की भी मांग की हैं| निगामायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि ठेकेदारों के द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं भुगतान की जा रही फाइलों का भौतिक सत्यापन किया जाये| अजाक्स संघ के अध्यक्ष अमित मेहरा ने कहा है कि जाँच के उपरांत कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है तो ऐसे अधिकारी पर दण्डनीय कार्यवाही की जाये तथा जाँच के पश्चात् ठेकेदार दोषी पाये जाते हैं तो ऐसे ठेकेदारों का ठेका निरस्त कर उनपर दण्डनीय कार्यवाही की जाये एवं भविष्य में ऐसे ठेकेदारों को ठेका प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रक्रिया से भी वंचित रखा जाये। ठेकेदारों के द्वारा निगम की छवि धूमिल की जायेगी तो अजाक्स संघ एवं नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ के द्वारा कामबंद हड़ताल की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जबाबदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपते समय अजाक्स संघ के अध्यक्ष अमित मेहरा, नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अचैया कोरी, शासकीय अर्धशासकीय वाहन चालक वेलफेयर एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष राजेन्द्र पटेल, चालक संघ के अध्यक्ष मन्नूलाल पटेल, गुलशन जबलपुरी, रामाराव मगरदे, कालूराम सोलंकी, दयाराम ध्रर्वे, नरसंवलू, कोयरी नायडू, रामू, जे. प्रवीण, महेन्द्र मलिक, सोनू श्रीवास, राममूर्ति, राहुल कोरी, सुनील सिगोटिया सहित अधिक संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *