Spread the love

धर्मायतन में हुई जिनबिंबों की स्थापना

जबलपुर – फाल्गुन कृष्ण अष्टमी शुक्रवार के शुभ दिन राईट टाऊन गोल बाजार स्थित श्री महावीर स्वामी दिगंबर जिनालय धर्मायतन तीर्थंकर महावीर भगवान सहित देव – शास्त्र – गुरु भगवन्तों की मंगलकारी जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
मंगलमय प्रसंग था संस्कारधानी में बने जिनशासन की मंगल प्रभावना एवं धर्माराधना का प्रतीक सुंदर एवं मनोहारी संकुल धर्मायतन में विराजमान हुए मनोहारी जिनबिंबों की स्थापना का जिसका सौभाग्य मिला श्री वीतराग विज्ञान मंडल एवं जैन युवा फेडरेशन जबलपुर के जिनशासन सेवकों को।
फेडरेशन के मीडिया प्रभारी दीपक राज जैन एवं नितिन जैन ने बताया कि प्रातःकाल की मंगल बेला पर बड़ी संख्या में श्रावणगणों ने मनोहारी जिनबिंबों के प्रक्षालन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया पश्चात सकल समाज ने विधि विधान पूर्वक मूलनायक 1008 तीर्थंकर महावीर स्वामी के साथ तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान एवं तीर्थंकर मल्लीनाथ भगवान की प्रतिमा को वेदी पर विराजमान कर उनका गुणगान करते हुए शिखर पर कलशारोहण किया गया।
मंगलमय अनुष्ठान में जैनदर्शनाचार्य पंडित अभयकुमार शास्त्री देवलाली द्वारा रचित शांति विधान किया गया जिसके विधानकर्ता बनने का सौभाग्य आतम जैन परिवार को मिला, कार्यक्रम में नगर गौरव पंडित राजेंद्रकुमार जैन, ब्रह्मचारी डॉ. मनोज जैन, श्रेणिक जैन, जिनेंद्र जैन सहित अन्य विद्वतजनों ने विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कराई, सभी अनुष्ठानों का कुशल निर्देशन पंडित विराग शास्त्री एवं मंगलार्थी अनुभव शास्त्री द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक जैन, फेडरेशन अध्यक्ष संजय जैन के साथ अनुभव जैन दिगम्बर, अभिषेक जैन दिगम्बर, विशाल जैन, प्रशांत जैन, निशांत जैन, अंकित जैन दिगंबर सहित बड़ी संख्या में मंडल, फेडरेशन एवं त्रिशला महिला मंडल के पदाधिकारियों के साथ जिनशासन सेवकगण सम्मिलित हुए और सभी ने मिलकर धर्माराधना करते हुए जिनशासन की मंगल प्रभावना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *