Spread the love

जबलपुर – संस्कारधानी में श्री वीतराग विज्ञान मंडल एवं जैन युवा फेडरेशन के जिनशासन सेवकों ने वर्ष 2000 में बड़ा फ़ुआरा स्थित पायल वाला मार्केट में श्री महावीर स्वामी दिगंबर जिनालय का निर्माण कर ऐतिहासिक पंचकल्याणक महोत्सव किया गया जिसमें पूरे देश से हजारों की संख्या में जैन बंधुओं ने जबलपुर पधार कर संस्कारधानी का गौरव बढ़ाया।
फेडरेशन के मीडिया प्रभारी दीपक राज जैन एवं नितिन जैन ने बताया कि गत दिवस जिनालय के सभी जिनबिंबों की स्थापना भगवान महावीर स्वामी मार्ग गोल बाजार स्थित धर्मायतन में कर फाल्गुन कृष्ण दशमी रविवार 23 फरवरी को 25 वर्ष पूर्व होने की खुशी में रजत जयंती महोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर श्रावकगणों ने मनोहारी वेदी पर विराजमान मूलनायक 1008 तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी, श्री मल्लीनाथ भगवान एवं श्री पार्श्वनाथ भगवान का क्रमशः महामस्तकाभिषेक किया। जिसमें प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य संदीप जैन शहपुरा परिवार, हितेश जैन दिनेश जैन शांति किराना परिवार एवं नरेन्द्र जैन परिवार के साथ उन सभी परिवार द्वारा किया गया जिनके द्वारा 25 वर्ष पूर्व श्रीजी को विराजमान किया गया था ।
जिनके साथ अशोक जैन दिगम्बर परिवार, प्रंश्न जैन परिवार, रुपालीवाला परिवार द्वारा भक्ति भाव पूर्वक श्रीजी का प्रथम अभिषेक किया, जिनके साथ क्रम क्रम से मंडल एवं फेडरेशन के पदाधिकारियों सहित सभी सदस्यों द्वारा अभिषेक कर अपने करकलमों को पवित्र किया तदोपरांत सभी जिनबिंबों का परिमार्जन किया गया।
इस पावन अवसर पर वर्ष 2000 एवं 2025 के पंचकल्याणक महोत्सव को जन जन तक पहुंचाने के लिए मंडल एवं फेडरेशन ने सम्माननीय मीडिया सहित सभी राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया।
इनकी रही उपस्थिति –
मंगल महोत्सव में नगर गौरव पंडितश्री राजेंद्रकुमार जैन, ब्रह्मचारी श्रेणिक जैन, जिनेन्द्र जैन, डॉ. मनोज जैन, राजेश भैया, विराग शास्त्री, मंगलार्थी अनुभव शास्त्री, अभिनय शास्त्री, स्वतंत्र शास्त्री, डॉ. श्रेयांस शास्त्री सहित मंडल अध्यक्ष अशोक जैन दिगंबर, फेडरेशन अध्यक्ष संजय जैन के साथ विमल जैन, सुनील जैन, रजनीश जैन, योगेश जैन, अनुभव दिगंबर, निशांत जैन, अभिषेक दिगंबर, वैभव जैन, अंकित दिगंबर, शरद जैन, मयंक जैन, हितेश जैन, विशाल जैन सहित बड़ी संख्या में जिनशासन सेवक सम्मिलित हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *