Spread the love

गुना | वन मंडल अंतर्गत गुना दक्षिण वन परिक्षेत्र की टीम ने अवैध रूप से लकड़ी परिवहन कर रहे एक लोडिंग पिकअप वाहन को जप्त किया है। यह कार्रवाई गुना वन मंडल अधिकारी अक्षय राठौड़ के निर्देशन और उपवन मंडल अधिकारी आर. सी. डामोर के मार्गदर्शन में की गई।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक चौधरी ने दो टीमें बनाकर अवैध परिवहन की जांच के लिए भेजीं। जांच के दौरान जैन धर्म कांटे के पास एक बोलेरो पिकअप वाहन संदिग्ध अवस्था में दिखा, जो सतरूखा लकड़ी से भरा हुआ था। पूछताछ में वाहन चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर वन विभाग ने वाहन को जप्त कर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी बेरखेड़ी सह-परिक्षेत्र में अवैध कटाई की सूचना पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल और कटर मशीन जप्त की थी। यह कार्रवाई बेरखेड़ी डिप्टी रेंजर महेश गोस्वामी और उनकी टीम ने की थी।
गुना वन मंडल अधिकारी अक्षय राठौड़ के मार्गदर्शन में लगातार छापेमारी अभियान जारी है। वन विभाग पिछले कुछ महीनों से अवैध अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ अवैध कटाई और परिवहन पर भी लगातार कार्रवाई कर रहा है।
इस कार्रवाई में टीम प्रभारी डिप्टी रेंजर हर्ष गौतम के साथ वनरक्षक रामनारायण लोधा, शिवम उपाध्याय, भानु शर्मा, प्रहलाद शर्मा और वाहन चालक पप्पू चंदेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *