Spread the love

महाशिवरात्रि पर्व आज, शंकरघाट, जागपुरघाट में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
बालाघाट। महाराशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन जिले के सभी शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, पूजन-अर्चन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। नगर के शंकर घाट स्थित शिव मंदिर, महामृत्यंजय घाट, शिव सांई मंदिर लांजी स्थित दादा कोटेश्वर धाम सहित अन्य सभी मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की गई है। पर्व को लेकर महाकाल सेना और मां कालीपाठ मंदिर समिति ने मंगलवार की शाम को शिव बारात निकाली। इस शिव बारात में नगर के भटेरा रोड सहित अन्य स्थानों से निकाली गई बारात भी शामिल हुई। इसके बाद एक साथ काली पाठ मंदिर से शिव बारात शंकरघाट के लिए निकाली गई।
शिव बारात में भोलेनाथ, माता पार्वती के अलावा अन्य झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। नगर भ्रमण के बाद यह शिव बारात शंकर घाट स्थित शिव मंदिर पहुंची, जहां रात्रि में विविध धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। इधर, महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की है। जिले के समस्त श्रद्धालुओं द्वारा यह पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आज से महाशिवरात्रि प्रारम्भ हो रही है। इस दौरान जिले के शंकरघाट व जागपुर घाट में श्रद्धालुओं द्वारा पूजन अर्चन किया जाता है। इस दौरान यातायात व पार्किंग व्यवस्था पूर्ण रुप से सुनिश्चित करने की दृष्टि से पुलिस ने यातायात व पार्किंग व्यवस्था के लिए रुट जारी किया है।
ऐसी होगी यातायात, पार्किंग व्यवस्था
महाशिवरात्रि पर्व पर प्रशासन ने बेहतर यातायात व पार्किंग की व्यवस्था की है। जिले के शंकरघाट में आने वाले श्रद्धालुओं की सुव्यवस्था की दृष्टि से दुर्गावती चौक से चार पहिया वाहन से आने वाले समस्त श्रृद्धालु अपने चार पहिया वाहन को सिंचाई कॉलोनी में पार्किंग कर सकेगें। दुर्गावती चौक से दो पहिया वाहन से आने वाले समस्त श्रद्धालु अपने दो पहिया वाहन को गर्रा रेलवे क्रॉसिंग के पास पार्किंग कर सकेगें। वहीं गर्रा एवं डेंजर रोड से आने वाले समस्त श्रद्धालु अपने दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को शंकरघाट के पास विर्सजन स्थल पर वाहनों की पार्किंग कर सकेगें। गर्रा रेल्वे क्रॉसिंग से शंकर घाट तक सभी तरह के वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा जागपुर घाट मंदिर पर आने वाले समस्त श्रद्धालु के वाहनों की पार्किंग जागपुर घाट मैदान में कर सकेंगे।

कोटेश्वर धाम में भी होंगे विशेष अनुष्ठान
महाशिवरात्रि पर्व पर लांजी में स्थित दादा कोटेश्वर धाम में भी विविध धार्मिक आयोजन संपन्न कराए जाएंगे। दादा कोटेश्वर धाम पहुंचने वाले शिव भक्त बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान शिव भक्तों के लिए यहां व्यवस्थाएं भी की गई है। प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर कोटेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *